home page

Gold Rate Hike : अब आम आदमी के लिए सोना खरीदना हुआ बेहद मुश्किल, सातवें आसमान में पहुंचे रेट

Gold Rate Today : सोना ही नहीं, इस समय चांदी के भाव (sona chandi ka bhav) भी तेज रफ्तार पर हैं। सोने ने तो कई वर्षों का रिकॉर्ड तक तोड़ डाला है। हर दिन नए ऑल टाइम हाई पर सोने के रेट ट्रेड कर रहे हैं। अब तो सोने के दाम (gold rate today) इतने अधिक हो गए हैं कि आम आदमी के लिए सोना खरीदना एक सपना बन गया है। आइये खबर में जानते हैं सोना-चांदी के ताजा भाव के बारे में।

 | 
Gold Rate Hike : अब आम आदमी के लिए सोना खरीदना हुआ बेहद मुश्किल, सातवें आसमान में पहुंचे रेट

HR Breaking News : (gold silver price)। सोना और चांदी के दामों में इन दिनों एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची है। कभी सोने के दाम सातवां आसमान छू रहे हैं तो कभी चांदी का भाव (gold silver rate) अपने हाई लेवल का नया आंकड़ा बना रहा है। सोने ने तो खरीदारों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

प्रति तोला के रेट ही इतने अधिक हो गए हैं कि सोना अब आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। इसी तरह दाम बढ़ते रहे तो सोना अमीरों के भी पसीने छुड़ाएगा। चांदी के भाव (sona chandi ke bhav) भी कुछ इसी तरह से ट्रेड कर रहे हैं। प्रति तोला सोना 90 हजार तो प्रति किलो चांदी 1 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं।

सोना-चांदी के ताजा भाव -

इस समय सोने के भाव (Gold Silver Price today) में स्थिरता आई है और चांदी के भाव गिरे हैं। आज सर्राफा बाजार में सोने का भाव  स्थिर हुआ है। दूसरी ओर चांदी के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का भाव इस समय 93,300 रुपए प्रति दस ग्राम है। 22 कैरेट सोने के भाव (22 carat gold price) भी स्थिर रहने के कारण कल के भाव 87,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर टिके हैं। आज वीरवार को इनके भावों में कोई हलचल नहीं हुई है। चांदी 700 रुपए की गिरावट के बाद 1,02,000 रुपए (chandi ka bhav) प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी-

10 ग्राम सोने के भाव (gold rate hike) इस माह में पहली बार 90 हजार के आंकड़े को पार कर चुके हैं। प्रति किलो चांदी तो कई दिनों से 1 लाख से पार चल रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी कुछ इसी तरह से दोनों धातुओं की कीमतें ट्रेड कर रही हैं। साल 2025 में सोने के दामों (sone ka bhav) में जबरदस्त बढ़ौतरी देखने को मिली है। अनुमान है कि आने वाले समय में रेट काफी उथल पुथल होंगे। इनके उतार चढ़ाव को लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। ये कई कारणों से घट-बढ़ सकते हैं।

इस साल में आई इतनी तेजी-


साल 2025 के तीन माह बीत चुके हैं। इन शुरू के तीन महीनों में सोने के रेट (gold rate 3 april) में जबरदस्त उछाल आया है। 1 जनवरी 2020 से लेकर अब तक 5 साल में सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम पर 13,800 रुपये की तेजी आई है और प्रति किलो चांदी के भाव में 12,400 रुपए (silver price today) तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक्सपर्ट की मानें तो सोना और चांदी की मांग फिर से बढ़ने लगी है। 

वैश्विक स्तर पर तो पहले ही इनकी मांग अधिक थी। इस कारण सोने चांदी के भावों (sona chandi ka bhav) में लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। अब इस माह में अक्षय तृतीया तक रेट और बढ़ सकते हैं। साथ ही ब्याह शादी का सीजन भी आ रहा है, इसके चलते मांग व कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है।