home page

Gold rate : गोल्ड निवेशकों को होली का तौहफा, सोने के दामों में जबरदस्त बढ़ौतरी

Gold rate hike : होली के त्योहार में सोने के दामों में जबरदस्त बढ़ौतरी दर्ज हो रही है। भारतीय बाजार में सोने के दाम रॉकेट की स्पीड़ (Today Gold Hike) से बढ़ रहे है। इस साल सोने के दाम अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ रहे है। जनवरी महीने से ही सोने के दामों में काफी (Gold Demand) तेजी देखने को मिल रही है। आज भारतीय बाजार और सर्राफा बाजार में सोने के दामों में बढ़ौतरी दर्ज हुई है। इस खबर में जानिए आज क्या रहे सोने के दाम।
 | 
Gold rate : गोल्ड निवेशकों को होली का तौहफा, सोने के दामों में जबरदस्त बढ़ौतरी

HR Breaking News (Today Gold Rate)। भारतीय बाजार में सोने के दाम हर रोज तय होते है। पिछले कई दिनों से सोने के दामों (Gold Price in India) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस साल होली के अवसर पर सोने के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कई सालो में पहली बार होली के त्योहार (Gold Price on Holi) पर सोने के दामों में तेजी देखने को मिली है। होली के त्योहार पर सोने के निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। सोने में निवेश करने वालों को होली के त्योहार पर बड़ा लाभ प्राप्त हुआ है। 

सर्राफा बाजार में चमका सोना


सामान्य बाजार की तर्ज पर सर्राफा बाजार (Gold rate in Bullion Market) में भी सोने के दामों में तेजी देखने को मिली है। आज शुक्रवार को सोने के दामों में 600 रुपये की बढ़ौतरी के साथ 89,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चस्तर पर फिर से जा पहुंचा है। बीते कल गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार (Gold Price in Delhi Bullion Market) में सोने की कीमत 600 रुपये की तेजी के साथ 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई (All time hike Gold) पर जा पहुंची थी। वहीं, बुधवार 12 मार्च को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 88,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।


सोने के दामों में इन कारणों से आई तेजी


भारतीय बाजार में सोने के दामों (Gold Price Hike in Indian Market) में लगातार तेजी दर्ज हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी महीनों में सोने के दामों में और अधिक बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है। सोने के दामों में बढ़ौतरी होने का मुख्य कारण अमेरिका द्वारा सोने पर टैक्स (Tax on Gold) में बढ़ौतरी करना। इसके अलावा फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को कम करने की संभावना बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, जिससे भारत में भी सोने के दाम नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। वैश्विक बाजार (latest Gold Price) में सोने की हाजिर कीमत 11.67 डॉलर बढ़कर 2,946.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। 
 

सोने के साथ बढ़े चांदी के दाम


भारतीय बाजार और सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी के दाम (silver Price in Bullion Market) लगातार बढ़ रहे है। आज सर्राफा बाजार में चांदी के दामों में 1000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ौतरी हुई है। 1000 रुपये की बढ़ौतरी के साथ आज चांदी के दाम 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम हुई है। 

सोना खरीदते समय बरते सावधानी


सोना एक महंगी धातु है। इसकी खरीदारी करते समय कई बातों पर ध्यान देना चाहिए। कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जहां से भी गोल्ड खरीद रहे हॉलमार्क (Gold Hallmark) जरूर चेक करना चाहिए। यही सोने की सरकारी गारंटी होती है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें।