Gold Rate : 10 ग्राम सोने के कितने हो गए रेट, ज्वैलर्स के पास जाने से पहले चेक करें 22 और 24 कैरेट सोने के भाव
Gold Rate Today : सोना-चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। आज फिर इनमें उतार चढ़ाव देखने को मिला है। पूरे मार्च महीने में जो तेजी सोना-चांदी के दामों (sona chandi ka bhav) में देखी गई है, वह आगे के इनके रेट व खरीदारों को लेकर भी ग्राहकों को सोचने पर मजबूर कर रही है। इस समय आप सोना चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ज्वैलरी शॉप पर जाने से पहले चांदी सहित 22 और 24 कैरेट सोने के भाव (gold price hike) जरूर जान लें।
HR Breaking News : (gold price update)। हर रोज की तरह आज फिर सोने-चांदी के दाम अपडेट हुए हैं। इस समय सोने के दाम रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। 10 ग्राम सोने का भाव (gold rate 31 march) भी गहने खरीदने वालों की जेब पर भारी पड़ रहा है, चांदी में भी तगड़ा उछाल आया है।
हालांकि आज सोना-चांदी के रेट (gold silver price today) में पहले की अपेक्षा कम उतार चढ़ाव देखा गया है, जो खरीदारों के लिए राहत भरा कहा जा सकता है। अब अप्रैल में ब्याह शादी का सीजन है और अक्षय तृतीया भी है, इन अवसरों को देखते हुए सोना-चांदी का भाव (sona chandi ka taja bhav) फिर से रिकॉर्ड बना सकता है। कुछ इसी तरह की उम्मीद एक्सपर्ट भी जता रहे हैं।
सोना और चांदी का ताजा भाव-
सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव (Gold Silver Price update) में अब ठहराव नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से हो रही ताबड़तोड़ बढ़ौतरी के बाद रेट स्थिर होना ग्राहकों के लिए राहतभरा है। आज इनमें न कोई गिरावट नजर आई है और न ही बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
24 कैरेट सोने के भाव 91,700 रुपए (24 carat gold price)प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। 22 कैरेट सोने में भी कोई बदलाव नजर नहीं आया है। जेवराती सोने के भाव 85,500 रुपए (22 carat gold rate) प्रति दस ग्राम पर आकर स्थिर हो गए हैं। चांदी के भाव में कुछ तेजी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन इसके भाव भी अब 1,02,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर ठहर गए हैं।
मलमास के बाद बढ़ेंगे रेट -
सोना और चांदी के भावों (sona chandi ki kimat) ने अब इस माह खूब चौंकाया है। अब महीने की अंतिम तारीख को ये एकदम स्थिर हो गए हैं। हालांकि ये तगड़ी बढ़ौतरी के बाद स्थिर हुए हैं, अब फिर ये रेट बढ़ सकते हैं। पिछले दो-तीन दिनों से सोना चांदी के भावों (gold silver rate today) में नरमी देखी जा रही है।
एक्सपर्ट के अनुसार जैसे ही मलमास खत्म होगा, उसके बाद फिर से इनके रेट में तेजी आ सकती है। इस माह में सोना अधिकतर बार 90 हजार रुपये प्रति तोला से ऊपर ही रहा है। चांदी भी एक लाख रुपए (silver price today) प्रति किलो के आंकड़े से पार रही है।
मांग घटने का कीमतों पर असर-
सोमवार को इन दोनों धातुओं की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है। फिलहाल गहनों की मांग में कमी आई है, इनका असर कीमतों (sona chandi ki kimat) पर भी पड़ा है। ज्यादातर तो 18 कैरेट सोने से बने हल्के गहनों की ही खरीदारी हो रही है। आमतौर पर सोने चांदी के रेट (gold silver latest price) इसकी मांग पर ही निर्भर होते हैं। मांग घटने पर रेट घट जाते हैं तो मांग बढ़ने पर इनमें तेजी आती है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी आने वाले समय में सोने में तेजी देखी जा सकती है।
