Gold Rate : 2027 तक कितने का हो जाएगा 10 ग्राम सोना
Gold Rate : सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। इसी बीच सोने और चांदी को लेकर लोगों ने कयास भी लगाने शुरू कर दिए हैं कि साल के अंत तक सोने और चांदी की कीमत क्या हो जाएगी। चलिए जानते हैं आने वाले वर्षों में सोने और चांदी की क्या कीमत होने वाली है।
HR Breaking News (Gold rates) सोना और चांदी दोनों ही अपना अलग महत्व रखे हैं। दोनों धातुओं को एक दूसरे का पूरक भी माना जाता है। हालांकि पिछले एक साल में सोने और चांदी में काफी बदलाव आया है। सोना चांदी से बहुत पीछे छुटता दिखाई दिया है। चांदी का इंडस्ट्रीयल प्रयोग बढ़ गया है।
क्यों बढ़ी सोने और चांदी की कीमत
सोने और चांदी को कईं कारक प्रभावित करते हैं। सोने और चांदी में बढ़ौतरी के पीछे कईं कारण है। फिलहाल सोने चांदी की इस उछाल के पीछे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियां रही हैं। सोने के दाम एक सेफ हेवन माने गए, जिसकी वजह से निवेशकों ने लगातार गिर रही मार्केट्स को छोड़कर सोने की ओर रूख किया, जिससे सोने की मांग बढ़ने के साथ ही सोने की कीमत बढ़ गई। वहीं, चांदी की इंडस्ट्रीयल मांग के चलते चांदी की कीमतें बढ़ी हैं।
कहां क्या चल रही है सोने चांदी की कीमत
दिल्ली (Delhi Gold Price)
24 कैरेट सोने का भाव 1,58,770 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,45,550 रुपये
प्रति किलो चांदी की कीमत 2,75,000 रुपये
मुंबई (Mumbai Gold Price)
24 कैरेट सोने का भाव 1,58,620 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,45,400 रुपये
प्रति किलो चांदी का भाव 2,75,000 रुपये
चेन्नई (Chennai Gold Price)
24 कैरेट सोने का भाव 1,59,820 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,46,500 रुपये
प्रति किलो चांदी का भाव 2,80,000 रुपये
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
24 कैरेट सोने का भाव 1,58,620 रुपये
22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,400 रुपये
प्रति किलो चांदी का भाव 2,75,000 रुपये
2027 तक कितने हो जाएंगे सोने चांदी के दाम
सोने और चांदी की कीमतों में 2027 तक कितनी बढ़ौतरी होगी। इसको लेकर एक्सपर्ट्स का अनुमान सामने आया है। एक्सपर्ट शुभम मिगलानी का कहना है कि अगर सोने के दाम जिस तरह से चल रहे हैं, अगर कुछ दिन तक और इसी रेंज में स्थिर रहे तो आगे चलकर भी सोने चांदी के दाम बढ़ सकते हैं। खासकर सोना इस साल के आखिर तक 1 लाख 90 हजार तक जाने की उम्मीद है। अगर अभी गिरावट अधिक आती है तो ऐसा होना मुश्किल है।
