home page

Gold Rate : आ गए नए आंकड़े, 4 साल बाद इतने में मिलेगा 10 ग्राम सोना

Gold Rate : साल 2025 में सोने ने रिकॉर्ड तोड़ रिटर्न दिया है। बीते 5 महीनों में अबतक सोना लगभग 25 प्रतिशत महंगा हो चुका है, जिस तरह से सोने के भाव में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले तीन-चार साल में तो सोने के दाम (sone ka bhav) नए रिकॉर्ड को छू लेंगे। हाल ही में एक्सपर्ट ने सोने की कीमतों को लेकर नई रिपोर्ट जारी की है और यह अनुमान लगाया है कि साल 2029 में सोना कितना महंगा या सस्ता होगा। 

 | 
Gold Rate : आ गए नए आंकड़े, 4 साल बाद इतने में मिलेगा 10 ग्राम सोना

HR Breaking News - (gold price hike)। सोने ने निवेशकों को इस बार तगड़ा रिटर्न दिया है। सोने की कीमतें आए दिन नए रिकॉर्ड बना रही हैं। हालांकि, फिलहाल अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर खत्म हो गई है और व्यापारिक गतिविधियां सही हुई है, जिसकी वजह से सोने के भाव (Sone ka Bhav) में गिरावट आई है। लेकिन आज एक बार फिर सोने में तेजी दर्ज की गई है। जनवरी महीने में जहां सोना 75 हजार रुपये प्रति दस ग्राम मिल रहा था। लेकिन वहीं सोना अब 90 हजार से लेकर 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा है।

 इस बात में कोई दौराय नहीं है कि आम आदमी के लिए आधा तोला सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है। इस साल के अंत तक यह अमीरों के भी पसीने छुड़ाएगा। इस तरह से 2029 तक सोने के दाम (gold rate today 25april) कहां होंगे, यह अनुमान हर किसी को चौंका रहा है। खबर में जानिये क्या कह रहे हैं इस बारे में एक्सपर्ट्स।

सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी - 

इस साल यानी 2025 के अप्रैल महीने में सोने ने एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को टच किया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस साल के आखिरी तक सोना 4,000 डालर प्रति औंस (MCX gold price) तक पहुंचने का अनुमान है यानी भारत में इसके दाम सवा लाख प्रति 10 ग्राम के लगभग हो जाएंगे। 


साल 2026 में सोना 5,000 प्रति औंस का आंकड़ा पार कर सकता है। इस हिसाब से भारत में सोने का भाव 1,50, 000 रुपये (gold price in india) प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। एक साल में इतनी बढ़ौतरी होती है तो साल 2029 में तो सोना 1 लाख 75 हजार रुपये (gold rate in 2029) प्रति तोला से भी उपर जा सकता है। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतने बढ़े रेट-

पिछले साल यानी 2024 में सोने ने करीब 20 प्रतिशत से अधिकका रिटर्न दिया था। लेकिन इस बार मई महीने में ही सोना 25 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स के रेट भी 2 प्रतिशत बढ़कर 3,396 डालर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। साल 2025 में अच्छा रिटर्न दिया है, जिसके चलते निवेशकों को काफी फायदा हो रहा है।

सोने के रेट बढ़ने के कारण-

सोने की कीमतों में बीते काफी दिनों से लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उसके पीछे कई कारण हैं। वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, अमेरिका और चीन के बीच बीते दिनों से चल रहे ट्रेड वॉर के कारण सोने के रेट बढ़े हैं। डॉलर कमजोर होने से भी सोने में तेजी आती है। इस कारण लोग सोने में निवेश (gold investment tips) करना अधिक सुरक्षित समझते हैं। केंद्रीय बैंकों की ओर से भी सोने की खरीददारी बढ़ी है। इस कारण भी सोने के दामों में बढ़ौतरी हुई है।

एक्सपर्ट ने किया खुलासा - 

 एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाल के दिनों में सोने की कीमतों (sone ki kimat) में गिरावट जरूर आई है, लेकिन निकट भविष्य में सोने के भाव तेजी आ सकती है।  विशेषज्ञों का अनुमान यह भी है कि साल 2029 तक सोने की कीमत  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 4,000 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस तक पहुंच सकती है। यह भारत में 1 लाख 75 हजार (gold rate update) प्रति तोला हो सकती है।

News Hub