home page

Gold Rate : अब 90 हजार से भी कम में बन जाएगा 10 ग्राम का हार, सोने के दामों में गिरावट से ग्राहक खुश

Gold Rate : सोने के दामों में गिरावट आई है। इस गिरावट ने लोगों को खुश कर दिया है। सोने के दाम एमसीएक्स पर तो सराफा बाजार में भी गिरे हैं। वहीं, अब 10 ग्राम का हार बनवाने के लिए आपके 90 हजार से भी कम रुपये खर्च होंगे। 

 | 
Gold Rate : अब 90 हजार से भी कम में बन जाएगा 10 ग्राम का हार, सोने के दामों में गिरावट से ग्राहक खुश

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम लगातार उतार चढ़ाव के दौर से होकर गुजर रहे हैं। सोने के दाम में कुछ दिनों की तेजी के बाद फिर से गिरावट आई है। इससे पहले सोने के दाम बढ़ते जा रहे थे। वैश्विक टैरिफ वॉर में थोड़ी मंदी आई है। इस वजह से सोने के दाम गिर गए हैं। सोने के दाम (Gold Rate) गिरने से लोगों को काफी राहत मिली है। 

 


99358 पर चला गया था सोना


सोने के दामों (Gold Rate) में लगातार बढ़ौतरी जारी है। साल में सोने ने 30 प्रतिशत रिटर्न दिया है। सोने के दाम एक लाख को क्रॉस कर गए थे। 22 अप्रैल का वो ऐतिहासिक दिन था, जब सोना (Gold Rate) सर्राफा बाजार में एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को क्रॉस कर गया था। वहीं, उस समय एमसीएक्स पर भी सोना 99358 रुपये पर चला गया था। 

 

 

सोने के दामों में बढ़ौतरी का यह है कारण 


सोने के दाम बढ़ने का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चित्ता है। इसी वजह से सोने के दाम (Gold Rate) काफी बढ़ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लोगों को जोखिम लेने से डर लग रहा है, जिस कारण लोग अपने ऐसेट को सुरक्षित रखने के लिए सेफ हेवन माने जाने वाले सोने में निवेश कर रहे हैं। यहीं कारण है कि सोने की मांग बढ़ी और दाम भी बढ़ गए। 

ज्वेलरी खरीद हो गई कम
 

सोने के दामों में तेजी के कारण सोने के आभूषण कम खरीदे जा रहे हैं। जबकि सोने में निवेशकों की रूचि बढ़ी है। सोने के आभूषणों की खरीद 2025 की पहली तिमाही में 25 प्रतिशत कम हुई है। वहीं, सोने में निवेश करने वालों ने सोने में 7 प्रतिशत ज्यादा निवेश किया है।
 

 

सोने ने दिया 8 बार पॉजिटिव रिटर्न
 

सोने ने पिछले 11 साल में 8 बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है। वहीं, सोना पिछले चार साल में दौगुना हो चुका है। सोना गिरता भी है तो निवेशक का बहुत ज्यादा नुकसान नहीं करता है। इसलिए सोने को लोग सुरक्षितन निवेश के तौर पर देखते हैं।


यह चल रहा है सोने का दाम
 

सोने के दाम (Gold Rate) में 26 मई को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 89 रुपये कम हुआ है। सोने के दाम 95,382 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, इससे पहले सोने के दाम 95,471 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे।

कहां कितने चल रहे हैं सोने के दाम
 

दिल्ली 
 

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,650 
10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,790 

मुंबई 
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,500 
10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,640  

कोलकाता 
10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,500 
24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 97,640 

चेन्नई
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,500
10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,640

 

भोपाल
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,550 
10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,690

90 हजार से कम में बन जाएग 10 ग्राम का हार
 

सोने का 10 ग्राम का हार 90 हजार से भी कम में बन जाएगा। सोने के आभूषण 22 कैरेट में बनते हैं। प्योर गोल्ड 24 कैरेट होता है, इसके आभूषण नहीं बन सकते है। वहीं 22 कैरे के दाम अब गिरकर 90 हजार से कम हो गए हैं। हालांकि मेकिंग चार्ज के अलग अलग ब्रैंड अलग अलग रुपये लेते हैं। 

कितने रुपये बढ़े सोने के दाम
 

2025 में 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 19,220 रुपये बढ़ चुका है। सोने के दाम (Gold Rate) 1 जनवरी को 76,162 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। सोना 95,382 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। इसी प्रकार, चांदी का भाव भी 86,017 रुपये प्रति किलो से 11,693 रुपये बढ़ गया है। चांदी 97,710 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले 2024 में सोने के दाम 12,810 रुपये बढ़े थे। 

News Hub