home page

Gold Rate : अब औकात में आएगा सोना, चाटेगा जमीन, 14000 से भी ज्यादा घटेंगे दाम

Gold Rate :सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी होती जा रही है। ऐसे में आम लोग सोने से दूर होते जा रहे हैं। परंतु, सोने के दाम (Gold Rate) फिर से एक बार अपनी औकात पर आ जाएगा। सोने के दाम 14 हजार से ज्यादा कम हो जाएंगे। इसको लेकर रिपोर्ट आ गई है। 

 | 
Gold Rate : अब औकात में आएगा सोना, चाटेगा जमीन, 14000 से भी ज्यादा घटेंगे दाम

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। परंतु, यह सोने की बढ़ौतरी ज्यादा देर नहीं चलने वाली है। सोने के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। परंतु, अब यह परेशानी ज्यादा लंबी नहीं रहेगी। सोना फिर से अपनी औकात में आ जाएगा और जमीन चाटने लगेगा। 

 


पॉजिटिव रिटर्न दे रहा सोने


सोने ने इस बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है। अब तक पिछले 11 साल में सोना 8 बार पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है। सोने के दाम पिछले चार साल में दौगुने हो चुके हैं। वहीं, आगे भी सोने के दाम बढ़ने की उम्मीद है।

 


97 हजार पार पहुंच चुका सोना 
 

एमसीएक्स पर चार जून को सोने के दाम 96700 के लॉ प्वाइंट पर व 97091 के हाई प्वाइंट पर रहे हैं। वहीं 12 बजकर 34 मिनट पर सोना 97,069 रुपये पर चल रहा है। यह कल के मुकाबले 544 रुपये यानी, 0.56% ज्यादा है। सोना 4 जून को 96,811 रुपये पर खुला था। वहीं, कल सोना 96,525 पर बंद हुआ था। 

एक लाख के पार जा चुका सोना


एमसीएक्‍स (MCX) पर सोने की कीमत इस साल 22 अप्रैल को एक लाख के बेहद करीब चली गई थी। सोना 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। वहीं सर्राफा बाजार में भी सोना 1 लाख के पार चला गया था। इसके बाद सोने के दाम (Gold Rate) लगातार कम होते आए हैं। 

12 से 15 प्रतिशत बढ़ चुके हैं सोने के दाम


क्वांट म्यूचुअल फंड की ओर से एक पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसमें संकेत मिल रहे हैं कि सोने की कीमत (Gold Rate) चरम पर पहुंच गई है। आने वाले दो महीनों में डॉलर के लिहाज से सोना 12-15% कम हो सकता है। निवेश की लिहास से कुछ और गोल्‍ड पोर्टफोलियो में रखा जा सकता है।  


क्यों गिरेंगे सोने के दाम


डॉलर इंडेक्‍स स्थिर हो सकता है। ऐसे में सोने के भाव में गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है। क्वांट म्‍यूचुअल फंड ने कहा कि दुनिया भर के निवेशकों और भारत में, अपने पोर्टफोलियो को मिक्‍स्‍ड बनाकर रखना चाहिए।

अगर डॉलर के लिहास से इतनी गिरावट आ रही है तो हम भारत के हिसाब से देखें तो सोना 97 हजार के पार जा चुका है। ऐसे में 14% की गिरावट से सोना दो तीन महीने में 14 हजार से ज्यादा सस्ता हो सकता है।