Gold Rate : अब 1 तोला सोना खरीदने में भी छूट जाएगा पसीना, इतने हो गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold Silver Rate Today : सोने के भाव में जून माह की शुरुआत से ही उछाल देखने को मिल रहा है। अब इसके दाम इतने हाई हो गए हैं कि एक तोला सोना (gold rate today) खरीदने में भी लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। हालांकि चांदी के मामले में आज कुछ राहत लोगों को मिली है, इसके बढ़ते दामों पर आज लगाम लगी है। अगर गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो चांदी सहित 10 ग्राम सोने (gold price update) का ताजा भाव जरूर जान लें।

HR Breaking News (gold rate hike)। देशभर सोना ग्राहकों को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। आज फिर सोने के भाव (sone ka bhav) सातवें आसमान पर चढ़ गए हैं। बेशक चांदी में मामूली गिरावट आई हो लेकिन सोने के दामों ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं।
अब एक तोला सोना खरीदना भी लोगों के लिए मुश्किल से मुश्किल चुनौती बन गया है। सोने और चांदी के भाव (silver rate today) में लगातार आ रहे इस उतार चढ़ाव के कारण सराफा बाजार का रुख भी काफी बदल गया है। खबर में जानिये सोने चांदी के ताजा रेट (sona chandi ka bhav) और इसके बढ़ते भाव के कारणों के बारे में।
आज का यह है सोने का भाव
इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट (24K gold rate) वाले सोने का रेट 96055 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 87985 रुपये (22K gold rate) प्रति तोला के हिसाब से ट्रेड कर रहा है।
18 कैरेट सोने (18K gold rate) की बात करें तो यह 72041 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अभी सोने के भाव में और भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार सोने की मांग बढ़ने के कारण सोने का रेट (gold rate 11 june) बढ़ता जा रहा है।
चांदी का ताजा भाव
लगातार उछाल के बाद बुधवार को चांदी के भाव (chandi ka bhav) में गिरावट आई है। कल 1 लाख 6 हजार 455 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही चांदी आज 1 लाख 6 हजार 195 रुपये प्रति किलो हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में चांदी के भाव (chandi ka bhav) सवा लाख रुपए प्रति किलो तक भी जा सकते हैं। इससे निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हो सकता है।
इस साल चांदी में आया जबरदस्त उछाल
साल 2025 में 1 जनवरी से लेकर अब तक चांदी में 20 हजार रुपये से भी अधिक का उछाल प्रति किलो के हिसाब से आया है। अब चांदी का भाव (silver rate today) बढ़कर 1,06,195 रुपए प्रति किलो हो गया है।
चांदी में निवेश करने वालों के भी वारे न्यारे हो रहे हैं। इस साल के शुरू में चांदी का भाव (silver price 11 june) 86 हजार रुपये प्रति किलो के करीब था।
सोने के दाम अभी और बढ़ेंगे
विशेषज्ञों के अनुसार अभी सोने के दाम (sone ki kimat) और बढ़ेंगे। प्रति तोला सोने का रेट अब हर किसी को चौंका रहा है। पहले ही सोने के दाम (gold rate 11 june 2025) आम आदमी की पहुंच से दूर हैं। आने वाले कुछ माह बाद तो यह नया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना सकते हैं। संभावनाएं तो ये हैं कि 24 कैरेट (24K gold rate) 10 ग्राम गोल्ड 1 लाख से जल्द ही पार हो जाएगा।