home page

Gold Rate Record : सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, अचानक इतनी बढ़ी कीमत

Gold Rate Record : 2025 सोने की कीमतों के रिकोर्ड के रूप में याद किया जाएगा। दिसंबर के महीने में एक बार फिर सोना अपने रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा है। सोने की कीमतों (Gold Rate) में तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। अचानक बढ़ी कीमतों ने आम आदमी को फिर से परेशान कर दिया है। लोग सोने की कीमतें बढ़ने से अलर्टनेट की तलाश कर रहे हैं। 

 | 
Gold Rate Record : सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, अचानक इतनी बढ़ी कीमत

HR Breaking News (Gold Rate Record) सोने के दामों में बढ़ौतरी का ग्राफ लगातार ऊपर की तरफ ही जा रहा है। सोने की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ौतरी होते हुए यह रिकॉर्ड ब्रेक स्तर पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत (Silver Price) में गिरावट दर्ज की गई है। सोने (Gold Price) के हाई प्वाइंट पर पहुंचने के बाद आम लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल होता जा रहा है।

 

इन वजहों से महंगा हुआ सोना


सोने की कीमतों की बढ़ौतरी (Gold Rate Hike) का हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय कारण रहता है। इंटरनेशनल लेवल पर सोने के दामों में बढ़ौतरी का ग्राफ जारी है। ग्लोबल पॉलिटिक्स भी सोने की कीमतें बढ़ने का प्रमुख कारण हैं। सोने में बढ़ौतरी का कारण रूस यूक्रेन युद्ध व अन्य इंटरनेशनल लेवल की टेंशन है।

इसके अलावा अलग-अलग देशों के रिजर्व बैंक (Reserve Bank) अपने सोने के भंडार  भर रहे हैं। इससे भी सोने की कीमत बढ़ रही है। वहीं, एक तरफ निवेशक भी सोने की खरीदारी जारों पर कर रहे हैं, जिसकी वजह से सोना (Gold Rate) लगातार बढ़ता जा रहा है। 
 

सोना खरीदते सम इन बातों का रखें ध्यान


अगर आप सोना (Gold Price) खरीदना चाह रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। सोना खरीदते हुए हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदना चाहिए। सोना खरीदते हुए देखें कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क सोने की पुष्टि कर रहा हो। इसी से पता चलता है कि सोना कितना प्योर है। दूसरी ओर सोना खरीदने से पहले सोने की कीमतों (Sona Bhav) को क्रॉस चेक अवश्य कर लें।  

 


कहां पहुंची सोने की कीमत


सोने की कीमतों (Gold Price Update) में बढ़ौतरी का सिलसिला जारी है। अब सोना अपने सर्वकालिन उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोने के दाम 1,33,442 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोने की कीमतों ने यह अपना उच्चतम स्तर छू लिया। इसके बाद सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अब सोना 1 लाख  33 हजार 249 रुपये प्रति दस ग्राम है।  

क्या चल रही है चांदी की कीमत


इस साल चांदी ने भी रिकॉर्ड बनाए हैं। चांदी की कीमतों (Chandi ki Kimat) की बात करें तो फिलहाल चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 1 लाख 95 हजार 180 रुपये से गिर गई है। यह 1763 रुपये गिरकर 1 लाख 93 हजार 417 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले चांदी अपने सर्व कालिक उच्चतम स्तर पर थी। 

शहरों के हिसाब से अलग हो सकती हैं दरें


सोने और चांदी की कीमतें (Sona Chandi Bhav) शहरों के हिसाब से अलग हो सकती हैं। भारतीय बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोशिएशन (Indian Bullion and Jewelers Association) के अनुसार सोन पर जीएसटी (GST) लगती है, इसके अलावा अलग अलग ब्रेंड या  ज्वेलर्स का मेकिंग चार्ज अगल होता है। ऐसे में एक ही शहर में भी दो जगहों पर कीमत अलग मिल सकती है।


सालभर में इतने बढ़गए सोने और चांदी के दाम


सालभर में सोने और चांदी के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। सोने की कीमत इस साल 57,087 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ी है। वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) 1 लाख 7 हजार 400 रुपये बढ़ गई है। पिछले साल के अंतिम दिन सोना 76,162 रुपये प्रति दस ग्राम था।

वहीं, चांदी की कीमत चांदी का भाव (Silver Price) भी इस दौरान 1,07,400 रुपए बढ़ गई है। चांदी में 100 प्रतिशत से भी ज्यादा का इजाफा हुआ है। 2024 के अंत में 1 किलो चांदी 1 लाख 93 हजार 417 रुपये प्रति किलोग्राम थी।