home page

Gold Rate : ये फैक्टर्स करेंगे इफेक्ट, अगले सात दिन ऐसे रहेगी सोने-चांदी की कीमत

gold rate future : सोने की कीमतों में पिछले काफी दिनों से बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। आए दिन सोने के रेट नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। बीते दिनों आई हल्की गिरावट के बाद अब फिर से गोल्ड ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा है। एक्सपर्ट ने बढ़ती कीमतों को देखते हुए अंदाजा लगाया है कि अगले सात दिनों में सोने और चांदी का रेट कहां तक जाएगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 | 
Gold Rate : ये फैक्टर्स करेंगे इफेक्ट, अगले सात दिन ऐसे रहेगी सोने-चांदी की कीमत

HR Breaking News - (Gold Rate 2026)। देशभर में सोने की बढ़ती कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चित का माहौल बनने से सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट का अनुमान है कि अगले सप्ताह भी सोने चांदी में ऐसे ही तेजी बरकरार रहेगी। कारोबारी को ट्रेड टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की सुनवाई और फेडरल रिजर्व के आगामी ब्याज दर से जुड़े फैसले का इंतजार है। एक्सपर्ट के मुताबिक कारोबारी का ध्यान अब 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट 2026-27 पर है। आयत सूरत में राजकोषीय उपायों में बदलाव के माध्यम से घरेलू सोने के बाजार पर सीधा प्रभाव डाल सकता है।


सोने की कीमतों में तेजी के ये रहेंगे फैक्टर्स 


जीएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड उपाध्यक्ष प्रणव मेर कहना है कि सोने की कीमतें सकारात्मक रूप बने रहने की संभावना है। अगर इस दौरान सोने में हल्की गिरावट देखने को मिलती है। यह खरीदारी का शानदार अवसर होगा, क्योंकि ध्यान एक बार फिर ट्रंप के व्यापार शुल्क मामले में अमेरिकी उच्चतम न्यायालय की सुनवाई पर होगा। उन्होंने कहा कि निवेशकों की अमेरिका, भारत और जर्मनी के मुद्रास्फीति आंकड़ों के साथ-साथ चीन के व्यापार और निवेश आंकड़ों और फेडरल रिजर्व (federal Reserve) के अधिकारियों की टिप्पणियों पर भी नजर होगी।


MCX सोने-चांदी का भाव - 


एमसीएक्स में सोने के वायदा भाव (MCX Gold Rate) में पिछले सप्ताह 13,520 रुपए की तेजी देखने को मिली थी। शुक्रवार को यह 1,59,226 रुपए प्रति 10 ग्राम की उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा है। सोने के साथ-साथ चांदी में भी रिकॉर्ड तोड़ तेजी आई है। एक हफ्ते में चांदी 46,937 रुपए महंगी होकर ₹3,00,000 प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर गई है।


सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी


एंजल वन के प्रथमेश माल्या ने कहा, "MCX में अमेरिका-ईरान तनाव में बढ़ौतरी की वजह सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है और सप्ताह के दौरान सोने की कीमत (Gold Rate) 1,43,000 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर लगभग 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंची है। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान की ओर युद्ध पोत भेजने और ईरानी तेल नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाने के फैसले से बाजार में जोखिम और बढ़ गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव - 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स में सोने के वायदा भाव (Sone ka Bhav) में पिछले सप्ताह 384.3 डॉलर यानी 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और शुक्रवार को यह 4,991.40 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस बीच, चांदी की कीमतों में 12.7 अमेरिकी डॉलर यानी 14.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह पहली बार 100 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गई। अंत में यह 101.33 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

100 डॉलर के पार पहुंची चांदी -


मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, "चांदी ने पहली बार 100 डॉलर का आंकड़ा पार किया, जबकि कॉमेक्स में सोना 5,000 अमेरिकी डॉलर से कुछ नीचे था। भू-राजनीतिक और मैक्रोइकोनॉमिक फैक्टर्स में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच कीमतों में पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव बना रहा, जो नए उच्च स्तर और मुनाफावसूली के दौर के बीच रहा।"

मोदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) द्वारा ब्रिटेन और कुछ यूरोपीय संघ के देशों पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद सोने की मांग में तेजी आई है। हालांकि, बाद में दावोस में ट्रंप की शुल्क को लेकर नरम टिप्पणियों के बाद कीमतों में आई तेजी कुछ हद तक कम हुई। इन टिप्पणियों से उनके रुख में नरमी के संकेत मिले।


ब्याज दर में कोई बदलाव की संभावना नहीं


प्रणव मेर ने कहा, "फेडरल रिजर्व के इस महीने ब्याज दर में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि कमजोर श्रम बाजार की स्थिति को देखते हुए इस साल कम से कम दो बार ब्याज दरों में कटौती का अनुमान जताया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह व्यापार शुल्क पर अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले ईटीएफ निवेशकों ने सोना और चांदी की खरीद जारी रखी। घरेलू जिंस बाजार 77वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के उपलक्ष्य में सोमवार को बंद रहेंगे।