home page

Gold Rate : अप्रैल 2026 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate : सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिन गिरावट आने के बाद सोना फिर से भाग खड़ा हुआ है। कई बार सोने के दामों में तगड़ी गिरावट भी आई है लेकिन लगातार बढ़ोतरी के कारण एक दिन की तगड़ी गिरावट जल्द ही कवर हो जाती है। ऐसे में सोने के दामों में उतार चढ़ाव के चलते लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सोच रहे हैं कि आगे सोने के दाम कितने रहेंगे। इसको लेकर एक्सपर्ट्स के भी अनुमान सामने आए हैं। आईए जानते हैं सोने के दामों के अनुमान के बारे में।

 | 
Gold Rate : अप्रैल 2026 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News (Gold Rate) सोना एक कीमती धातु है और अब तक का सोने का रिटर्न देखें तो मैक्सिमम टाइम पॉजिटिव में ही रहा है। सोने के दाम पिछले 4 साल में 2 गुना तक बढ़ चुके हैं। वहीं इस साल जो सोने में तेजी आई है वह तो ऐतिहासिक साबित हो रही है।

 

 

इस साल सोने के दाम 35% तक बढ़ चुके हैं, वहीं अप्रैल महीने में भी 10% तक दामों में बढ़ोतरी देखी जा चुकी है। ऐसे में सोना आने वाले दिनों में कितना हाई या कितना लो रहेगा इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आईए जानते हैं एक्सपर्ट्स की इस पर क्या राय है।


देश में सोने की मांग बढ़ी 


अब तक सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय कारणों के चलते बढ़ रहे थे लेकिन अब देश में भी सोने की मांग बढ़ गई है। खरमास खत्म होने के बाद मांगलिक कार्य शुरू होने पर लोगों ने शादी विवाह के लिए सोना खरीदना शुरू कर दिया है।

इससे बाजार में सोने की डिमांड बढ़ी है। इस डिमांड का भी सोने के दामों (Gold Rate) पर कहीं ना कहीं फर्क पड़ा है। 

क्रॉस किया 1 लाख का आंकड़ा 
 

सोने के दामों ने पिछले कुछ ही दिनों में 1 लाख के जादूई आंकड़े को क्रॉस कर दिया है। हालांकि यह केवल एक दिन के लिए रहे और फिर से सोना गिरकर एक लाख के करीब मंडरा रहा है। लेकिन यह गिरावट बड़ी नहीं दिखती है, एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुछ दिन बाद फिर से सोना लाख को जल्द ही पार कर जाएगा और कीमतें फिर एक लाख से ज्यादा ही बनी रहेंगी। 

देशे में ये हैं सोने के दाम
 

सोने के दाम कुछ ही समय में तगड़ी गिरावट आई है। सोना एमसीएक्स पर अचानक 4000 हजार तक गिर चुका है। कुछ दिन बढ़ने के बाद सोना फिर से धड़ाम हो गया है। दो दिन पहले ही एमसीएक्स पर दस ग्राम सोने के दाम (MCX Gold Rate ) 99358 पर चले गए थे, जो आज 95600  रुपये पर है। 


35% बढ़ी सोने की कीमत 
 

वैश्विक बाजार में सोने के स्पॉट प्राइस की बात करें तो 20 अप्रैल को यह 1.7 प्रतिशत से ऊपर उठकर 3383.87 डॉलर प्रति औंस तक हो गए थे। यह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। वहीं, अमेरिका गोल्ड फ्यूचर्स भी दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 3396.10 डॉलर प्रति औंस (Gold Rate) के आंकड़े तक पहुंच गए हैं। अब तक सोना इस साल में करीब 29% का रिटर्न दे चुका है। वहीं, अगर बात पिछले अक्षर तृतीय से अब तक की करें तो सोने की कीमत से 35 प्रतिशत का रिटर्न आया है। 

क्यों बढ़ रही सोने की कीमत 
 

विशेषज्ञ एड यार्डेनी का मानना है कि वैश्विक अस्थिरता के चलते सोने की कीमतों में काफी ज्यादा तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच में चल रहे ट्रेड वॉर और डॉलर की कमजोर होती स्थिति भी सोने की बढ़ती कीमतों (Gold Rate) के लिए जिम्मेदार है। उनका मानना है कि अगर डॉलर में कमजोरी आती है तो बाकी देशों की कैरेंसी में निवेश करने वालों के लिए सोना काफी सस्ता हो गया है। ऐसे में बाजार में सोने की मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है।


एक लाख के पार गए दाम
 

वैसे तो सोने की कीमतें वर्ष 2024 के अंत से ही बढ़ने लगी थी, लेकिन 2025 के अब तक के समय में हमे देखने को मिला है कि सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हुई है। कुछ समय पहले विशेषज्ञों ने कहा था कि जल्द ही सोना एक लाख के आंकड़े को पार कर जाएगा। ठीक वैसा ही हुआ भी है। अक्षर तृतीय से पहले ही देश में सोने की कीमतें एक लाख के आंकड़े को पार कर चुकी हैं। 

साल के अंत तक ये होंगे दाम
 

वहीं, विशेषज्ञ का मानना है कि अभी बचे हुए साल में सोने की कीमतों में और ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों ने अपना अनुमान जाहिर किया है कि सोने की कीमतें किस हद तक जा सकती हैं। इस दौरान यार्डेनी रिसर्च के प्रेसिडेंट एड यार्डेनी ने कहा है कि साल 2025 का अंत आते-आते सोने के रेट 4000 डॉलर प्रति औंस तक दर्ज किए जा सकते हैं। एड यार्डेनी का यह दावा अगर सच होता है तो इस साल के अंत तक सोना (Gold Rate) 1,35,000 रुपये तक पहुंच सकता है।

अप्रैल 2026 में इतने होंगे दाम
 

वहीं, अगले साल 2026 में सोने की यह कीमत 5000 डॉलर प्रति औंस के आंकड़े को भी पार कर जाएंगी।  वहीं, साल 2026 में सोने की कीमत डेढ़ लाख रुपय के आंकड़े को पार कर सकती हैं। इस दौरान सोने की यह कीमत 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाने की संभावना बन जाएगी। ऐसे में अगर भविष्यवाणी को देखें तो 2026 में 18 हजार की वृद्धि होगी, इस प्रकार 2026 के अप्रैल में औसत निकालकर देखें तो सोने के दाम 1 लाख 42500 रुपये तक जा सकते हैं।