Gold Rate : अगले 2 महीने में इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold Rate :सोने के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। सोने के दामों की गिरावट ने लोगों को परेशान कर रखा है। सर्राफा बाजार हो या एमसीएक्स 22 अप्रैल के बाद दोनों ही जगहों पर सोने की उल्टी गिनती चल रही है। सोने के दाम गिरने से निवेशक परेशान और आम ग्राहक खुश हो रहे हैं। वहीं, लोगों को जानना है कि आगे सोने का क्या दाम रहेगा। इसके बारे में एक्सपर्ट की राय भी सामने आ गई है। आइए जानते हैं-

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम 2025 में ऐतिहासिक बढ़त के बाद गिरने का इतिहास बनाते दिख रहे हैं। सोने के दामों में काफी नरमी देखने को मिल रही है। सोना गिरकर काफी नीचे आ चुका है।
यूं कहें कि सोना सीधा आसमान से पायदान पर आ गया है। सोने के दाम इस साल बेहिसाब रिटर्न देने के बाद लोगों के पसीने छूड़ा रहे हैं, खासकर उन उपभोक्ताओं के जिन्होंने हाई पर सोने को खरीदा था।
30 प्रतिशत रिटर्न देने के बाद लौटा सोना
सोने ने इस साल ग्राहकों को (Gold Rate) तीस प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। सोने के दाम एक जनवरी को 76 हजार के आसपास थे, जहां से इस साल 22 अप्रैल को सराफा बाजार में एक लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। परंतु, 22 अप्रैल के बाद सोने के दाम गिरकर 90-92 हजार प्रति 10 ग्राम के हेरफेर में आ गए हैं।
इंटरनेशन मार्केट में सोने के दाम
इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड (Gold Rate) 1.3 प्रतिशत गिरा है। यहां सोना 3,136.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। दूसरी ओर यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.5 फीसदी गिरा है। यह 3,140 डॉलर प्रति औंस पर है। 10 अप्रैल के बाद विदेशी बाजार में सोना (Gold Rate) सबसे सस्ता है।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
22 अप्रैल को एमसीएक्स पर सोना (Gold Rate) अपने ऑल टाइम हाई पर था। इस दिन सोने का 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड ऊंचाई का आंकड़ा रहा था। अब 15 मई को सोना गिरकर 90,890 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Rate) के लॉ पर आ गया।
वहीं वैश्विक बाजार में 3500 डॉलर प्रति औंस के ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनाने के बाद सोना काफी नीचे आ गया है। यहां पर भी सोना गिरकर 3,136 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। 10 प्रतिशत से ज्यादा दाम गिर चुके हैं।
क्यों गिरे सोने के दाम
सोने के दाम गिरने की वजह एक्सपर्ट्स के अनुसार यहीं है कि जियोपॉलिटिकल टेंशन कम हुई है। इनवेस्टर्स ने सोने (Gold Rate) से पैसा निकालकर शेयरों में ज्यादा रिटर्न के लिए लगाना शुरू कर दिया है।
दूसरी ओर अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर लड़ाई थम गई है। दूसरे देशों के साथ भी टैरिफ हॉल्ड होने पर बातचीत का दौर चल रहा है और पॉजिटिव साइन दिख रहे हैं।
अगले दो महीने में कितने होंगे दाम
एक्सपर्ट राहुल सोनी का मानना है कि घरेलू मार्केट में सोने की कीमत शॉर्ट टर्म में और गिरेंगी। सोना गिरकर दो महीने में 87,000-88,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। वहीं, दूसरी ओर विदेशी बाजार में सोना 3,050 से 3,000 डॉलर प्रति 10 ग्राम (Gold Rate) तक पहुंच सकता है।
ऐसे में सोने की गिरावट अगले दो महीने में और ज्यादा देखने को मिलेगी, हालांकि उसके बाद टैरिफ का हॉल्ड हटने पर सोना मांग बढ़ने से फिर से महंगा हो सकता है।