home page

Gold Rate : अगले सप्ताह इतने का हो जाएगा 10 ग्राम सोना

Gold Rate : सोना लगातार गिरता जा रहा है। सर्राफा बाजार हो या एमसीएक्स सोने के दाम गिरते ही दिख रहे हैं। सोन में सप्ताह के हिसाब से इस साल की सबसे बड़ी गिरावट आई है। इस गिरावट ने लोगों को परेशान कर दिया है। खासकर उन निवेशकों को जिन्होंने हाई लेवल पर सोने को खरीदा था।

 | 
Gold Rate : अगले सप्ताह इतने का हो जाएगा 10 ग्राम सोना

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम एक बार फिर ढलान पर चल रहे हैं। सोना सातवें आसमान से जमीन पर आ रहा है। सोने में बड़ी गिरावट आई है, हालांकि गिरावट इतनी बड़ी नहीं है कि जितनी बड़ी सोने ने छलांग लगाई थी। फिर भी सोना इस साल की बढ़ौतरी में काफी कटौती कर चुका है। 

 

 

 

लोग आ गए उलझन में
 

सोने के दाम में उतार चढ़ाव दिख रहा है। अब तक दाम बढ़ने पर सोने की खरीद भी बढ़ती जा रही थी। परंतु, अब लोग सोचने पर मजबूर हो रहे हैं कि अभी सोना खरीदे या नहीं। आगे सोने के दाम क्या रह सकते हैं। क्या यह सोना खरीदने का सही मौका है। 

 


क्या चल रहे हैं सोने के दाम
 

मल्टि कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स में प्रति 10 ग्राम 689 रुपये (0.74%) की कटौती दर्ज की गई है। गोल्ड फ्यूचर्स शुक्रवार को प्रति 10 ग्राम 0.74% गिरकर 92,480 रुपये पर आ गया।

यह एक दिन पहले 93,169 रुपये था। वहीं, सोने के दाम घटकर 90890 पर भी चले गए थे। जबकि 22 अप्रैल 2025 को सोने के दाम एमसीएक्स पर 99,358 रुपये प्रति तोला थे। 

क्यों कम हुई हैं सोने की कीमत
 

सोने के दाम कम होने के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से शुरू किए गए टैरिफ वॉर में नरमी को माना जा रहा है। इससे कोमेक्स गोल्ड के साथ-साथ भारत में भी सोने की कीमतें घटी (Gold Rate) हैं। चीन और अमेरिका के बीच भी कुछ बातों पर सहमति बनती दिख रही है, तो निवेशकों ने शेयर बाजार का रुख किया है।

निवेशक शेयर बाजार की तरफ जाए रहे हैं तो सोने का भाव घट रहा है। टैरिफ पर 90 दिनों की राहत से निवेश गोल्ड से लाभ कमाने को प्रेरित किया।


 

1 लाख से इस दाम पर आ गया सोना
 

सोने के दाम अब गिरकर काफी कम हो गए हैं। सोना भाव (Gold Rate) 99,358 रुपये कम से 6,878 रुपये गिर गए हैं। सोने के दामों में कुछ ही दिनों में यह बड़ी गिरावट आ गई है। एमसीएक्स पर सोना 92480 रुपये पर बंद हुआ है। सोने की कीमत यह शुक्रवार 16 मई की है।

वहीं, इससे पहले सोना 90 हजार की रेंज में भी आ गया था। शुक्रवार को सोना वीरवार के मुकाबले 689 रुपये कम पर बंद हुआ है। यानी 0.74% की गिरावट एक ही दिन में दर्ज की गई है।

अगले सप्ताह क्या रहेंगे सोने के दाम
 

कमोडिटीज सेक्टर के एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले सप्ताह सोने के भाव में गिरावट जारी रह सकती है। वहीं, कुछ कहते हैं कि स्थिति ठीक होने पर सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ भी सकते हैं।

निवेश करने से पहले अगले कुछ दिनों तक सोने की चाल देखी जानी चाहिए। इसके बाद ही निवेश को लेकर सही स्थिति पता चलेगी। 

गिरावट के ही मिल रहे संकेट
 

गोल्ड का टेक्निकल आउटलुक सोने के दामों में गिरावट के संकेत ही दे रहा है। साप्ताहिक आधार पर सोने में जोरदार गिरावट के बाद थोड़ी रिकवरी भी संभव है। एमसीएक्स गोल्ड का जून फ्यूचर्स 92,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव को अच्छे से क्रॉस नहीं करता है तो रेट घटने के चांस बने रहेंगे।

90 हजार पर आने के बाद सोना फिर से बढ़ सकता है। एक्सपर्ट राहुल सोनी के अनुसार ऐसे में अगले सप्ताह सोने के दाम 90 हजार से 94 हजार के बीच स्थिर की स्थिति में रहने की उम्मीद है।