Gold Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में बंपर तेजी, चेक करें 10 बड़े शहरों के रेट
Gold Price : सोना-चांदी खरीदारों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि सोने और चांदी की चमक लगातार बढ़ रही है। लगातार दूसरे दिन इनकी कीमतों में उछाल (gold-silver price hike) देखने को मिला है। अगर गोल्ड की बात करें तो दो दिनों की स्थिरता के बाद फिर से तेजी लौटी है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले जरूर चेक कर लें अपने शहर के ताजा रेट-
HR Breaking News - (Gold Rate Today In India)। सोने और चांदी की चमक लगातार बढ़ रही है। लगातार दूसरे दिन इनकी कीमतों में उछाल देखने को मिला है। गोल्ड की बात करें तो दो दिनों की स्थिरता के बाद फिर से तेजी लौटी है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना (24 carrot gold price) प्रति 10 ग्राम 10 महंगा हुआ, जबकि 22 कैरेट सोना भी 10 बढ़ा है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोने के रेट कुल 1,980 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट (22 carrot gold rate) 1,810 चढ़ चुके हैं।
अगर चांदी की बात की जाएं तो एक किलो चांदी भी दिल्ली (delhi silver price) में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी 5100 महंगी हुई है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव इस प्रकार हैं-
शहर 24 कैरट 22 कैरट 18 कैरट
दिल्ली - 1,36,310 1,24,960 1,02,270
मुंबई - 1,36,160 1,24,810 1,02,120
कोलकाता - 1,36,160 1,24,810 1,02,120
चेन्नई - 1,37,140 1,25,710 1,04,910
बेंगलुरु - 1,36,160 1,24,810 1,02,120
हैदराबाद - 1,36,160 1,24,810 1,02,120
लखनऊ - 1,36,310 1,24,960 1,02,270
पटना - 1,36,210 1,24,860 1,02,170
जयपुर - 1,36,310 1,24,960 1,02,270
अहमदाबाद - 1,36,210 1,24,860 1,02,170
एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन हुई महंगी-
पिछले दो दिनों में दिल्ली में चांदी के भाव ₹5,100 प्रति किलोग्राम बढ़े (silver price hike) हैं। इससे पहले एक दिन चांदी के दाम स्थिर रहे थे, जबकि उससे पहले वाले दिन इसमें ₹5,000 की तेजी दर्ज की गई थी। इसके भी पहले एक दिन में चांदी ₹2,000 प्रति किलो सस्ती हुई थी। वहीं, आज 23 दिसंबर को दिल्ली में चांदी का भाव बढ़कर (today silver price hike) ₹2,19,100 प्रति किलोग्राम हो गया है।
आज इसके भाव प्रति किग्रा 100 बढ़े हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी (chennai silver price) के भाव प्रति किग्रा ₹2,31,100 हैं यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।
कितना ऊपर चढ़ेगा सोना-
अमेरिकी अर्थशास्त्री और दिग्गज मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट एड यार्डेनी (Ed Yardeni) का अनुमान है कि इस दशक के अंत तक सोने में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Yardeni Research के प्रेसिडेंट एड यार्डेनी का कहना है कि 2029 तक गोल्ड की कीमतें प्रति औंस 10,000 डॉलर तक पहुंच सकती हैं। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क स्थित COMEX पर सोना करीब 4,400 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय बाजार की बात करें तो मौजूदा रफ्तार को देखते हुए, एड यार्डेनी के अनुमान के मुताबिक 2029 तक गोल्ड की कीमतों में करीब 127% की बढ़त देखने को मिल सकती है। ऐसे में सोने का दाम ₹3 लाख प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है। यार्डेनी का कहना है कि निवेश पोर्टफोलियो में सोने की भूमिका आज भी बेहद अहम है। इतिहास यह भी दिखाता है कि जब-जब गोल्ड में बड़ी रैली आती है, वह आमतौर पर उम्मीद से कहीं ज्यादा लंबी और मजबूत होती है।
