home page

Gold Rate Today : 1 लाख के करीब पहुंचे 10 ग्राम गोल्ड के रेट, चांदी में भी तेजी, जानिये आपके शहर में लेटेस्ट रेट

Gold price hike : सोने के भाव ने फिर से ऊंची छलांग लगा दी है। अब 22 और 24 कैरेट सोने के दामों (22 and 24 carat gold price) में ताबड़तोड़ बढ़ौतरी दर्ज की गई है। ये 1 लाख प्रति तोला के करीब जा पहुंचे हैं। चांदी में अब तगड़ी बढ़ौतरी देखी गई है। आम आदमी की पहुंच से सोना दूर होता जा रहा है, इस कारण लोग चांदी में निवेश की ओर आकर्षित होने लगे हैं। आइये जानते हैं इस समय क्या हो गए हैं आपके शहर में सोना-चांदी (gold silver rate) के लेटेस्ट रेट।

 | 
Gold Rate Today : 1 लाख के करीब पहुंचे 10 ग्राम गोल्ड के रेट, चांदी में भी तेजी, जानिये आपके शहर में लेटेस्ट रेट

HR Breaking News - (gold silver rate today)। सोना-चांदी के दामों में लगातार चल रहे उतार चढ़ाव ने निवेशकों और ग्राहकों को फिर से चिंता में डाल दिया है। कुछ दिन की गिरावट ने जहां निवेशकों को परेशान किए रखा, वहीं अब तेजी आने से ग्राहक इनकी खरीदारी को लेकर सोचने पर मजबूर हो रहे हैं।

आज 11 अप्रैल को फिर से सोना चांदी (sona chandi ka rate) के दामों में ताबड़तोड़ बढ़ौतरी देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अभी कुछ दिन तक सोना चांदी में यह उथल पुथल जारी रहेगी और भाव अस्थिर बने रहेंगे।


घरेलू स्तर पर सोना-चांदी का भाव -


जेवराती सोने में भी इस समय उठा पटक चल रही है। आज 22 कैरेट सोना (22 carat gold price) भारी तेजी के साथ 85,762 रुपये प्रति तोला के रेट पर ट्रेड कर रहा है। 24 कैरेट सोना 93,541 रुपये (24 carat gold price) प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, हालांकि इसके गहने नहीं बनाए जा सकते।

मुंबई में 22 कैरेट सोना 85,611 रुपये और 24 कैरेट सोना 93,393 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट आज 11 अप्रैल को 4 हजार प्रति किलो के हिसाब से बढ़ गया है जो 97,100 रुपये (silver price today) पर ट्रेड कर रहा है। 

शहर     22 कैरेट     24 कैरेट 
दिल्ली    85,762        93,541
चेन्नई    85,613        93,392
मुंबई    85,611        93,393
कोलकाता85,611    93,394
जयपुर    85,762        93,545
नोएडा    85,764        93,546
गाजियाबाद 85,765    93,547
लखनऊ    85,766        93,548
बंगलुरु    85,617        93,397
पटना    85,618        93,394
नोट- सोने के भाव रुपये प्रति 10 ग्राम में हैं।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी के भाव -


फिलहाल अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने के रेट (MCX gold price) लगभग 3150 डॉलर प्रति औंस पर बने हुए हैं। वहीं चांदी भी 30 डॉलर प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रही है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और नए टैरिफ की वजह से सोने की कीमतों (sone ki kimat) में गिरावट रही थी, जो अब दूर होने लगी व वैश्विक बाजार में रेट हाई होते नजर आ रहे हैं। इसका असर अब भारतीय सर्राफा बाजार पर भी पड़ने लगा है।


इन कारणों से बदलते हैं सोना-चांदी के रेट-


सोने-चांदी के रेट (gold silver price 11 april) हर दिन अपडेट होते रहते हैं। कभी इनकी कीमतों में उछाल तो कभी गिरावट दर्ज की जाती है। इसके कई कारण हैं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम घटने-बढ़ने से भारत में भी उतार चढ़ाव आता रहता है। सरकारी नीतियां, डॉलर व रुपये की कीमतों में उतार-चढ़ाव आने से भी सोना चांदी की कीमतों (sona chandi ki kimat) में बदलाव आता रहता है।