home page

Gold Rate Today : सोने में 19 हजार रुपये की बढ़ौतरी, अब इतने हो गए 10 ग्राम के रेट

Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। सोने व चांदी के भाव आए दिन नए रिकॉर्ड बनाते ही जा रहे हैं। आज सोने में जबरदस्त उछाल आया है। त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और ऐसे में अगर आप सोने के आभूषण बनाने की सोच रहे हैं तो लेटेस्ट रेट जरूर रेट जरूर चेक कर लें। क्योंकि सोने में 19 हजार रुपये की तेजी आई है।

 | 
Gold Rate Today : सोने में 19 हजार रुपये की बढ़ौतरी, अब इतने हो गए 10 ग्राम के रेट

HR Breaking News - (Gold Silver Price)। सोने और चांदी की कीमत हाई लेवल पर जा पहुंची हैं दोनों ही कीमती धातुओं के रेट आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में इस माह 6000- 6000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया। चांदी 1,32,000 प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। वहीं, सोना 1,13,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में इस तरह लगातार बढ़ोतरी होती रही तो दिवाली तक इनके रेट सातवें आसमान पर पहुंच जाएंगे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चांदी 1,50,000 रुपए प्रति किलोग्राम और सोना 1,25,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

इस वजह से महंगा हो रहा सोना -

बता दें कि सोने और चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ka Bhav) में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण है। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर टैरिफ शुल्क लगाने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना है, जिसके चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर गोल्ड में निवेश कर रहे हैं। ऐसे में सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है।

वहीं डॉलर की कमजोरी अमेरिका ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और वैश्विक भू -राजनीतिक तनाव ने भी सोने की कीमतों को बढ़ाने पर मजबूर किया है। मौजूदा समय में सोना और चांदी हाई रिकॉर्ड पर चल रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2025 के अंत तक सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिल सकता है।

सोने में 19 हजार और चांदी में 29 हजार की बढ़ौतरी -

जनवरी 2025 में 75,000 प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना (Gold rate hike) अब 1,13,000 प्रति 10 ग्राम के आंकड़े पार कर गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चिता का माहौल और त्योहारी सीजन के आने के कारण सराफा बाजार में तेजी आई है। 1 अप्रैल से 13 सितंबर तक सोने और चांदी की कीमतों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। 1 अप्रैल को सोना 94 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम था।

वहीं 13 सितंबर को इसका रेट 1,13,000 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। चांदी की कीमतों (Silver Price Hike) की बात करें तो 1 अप्रैल को 1,03,000 किलोग्राम बिक रही थी, जबकि 13 सितंबर को चांदी 1,32,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। पिछले साडे 5 महीने में चांदी मैं 29,000 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सोना 19 हजार रुपए महंगा हुआ है।