Gold Rate Today : रॉकेट की स्पीड से बढ़े सोने के दाम, चांदी में बंफर उछाल, जाने क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट
HR Breaking News (Today Gold Price)। भारतीय बाजार में पिछले कई महीनों से सोने के दामों में जबरदस्त तेजी (Gold Price Hike) नजर आ रही है। इस साल की शुरुआत से सोने के दामों में बड़ी बढ़त दर्ज हो रही है। पिछले दो महीने में सोने के दामों में करीब 10 हजार रुपये का ईजाफा हुआ है। सोने (Gold Rate) के साथ-साथ चांदी के दाम भी आसमान को छू रहे है। चांदी के दाम 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गए है। आने वाले दिनों में सोने के दामों में रिकॉर्ड बढ़ौतरी हो सकती है।
भारतीय बाजार में ये है सोने और चांदी के रेट
सोने और चांदी (Gold and Silver) के दामों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इस हफ्ते सोने के दाम काफी तेजी से बढ़ रहे है। आज देश भर के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने (24 carret Gold) के दाम 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास और 22 कैरेट सोने (22 Carret Gold) के दाम 80,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी लगातार बढ़ौतरी हो रही है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 97,900 पये के ऊपर है।
सोने की मांग में ईजाफा
भारतीय बाजार में सोने की मांग में लगातार (Gold demand) बढ़ौतरी हो रही है। सोने के दाम बढ़ने के बावजूद भी सोने की मांग में कमी दर्ज हो रही है। शेयर बाजार (Share market) में गिरावट का दौर होने के कारण लोग सुरक्षित निवेश के रुप में सोने को चुन रहे है। सोने में निवेश बढ़ने के कारण लोग सोने में खूब निवेश कर रहे है।
इन कारकों में निर्भर करते है सोने के दाम
इस साल की शुरुआत से ही सोने और चांदी (Gold and Silver Price Hike) के दामों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। सोने के दामों में बढ़ौतरी होने का प्रमुख कारण अमेरिका के द्वारा कनाड़ा, मेक्सिको, चीन और भारत पर टैक्स बढ़ाने को माना जा रहा है। ट्रंप के इस फैसले के बाद सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी हो रही ह। इससे निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश (Safe Haven Asset)के प में चुना, जिससे इसकी मांग और कीमतों में उछाल आया। अमेरिका में बेरोजगारी बढ़ने, उपभोक्ता खर्च में गिरावट और कमजोर आर्थिक आंकड़ों के कारण अब यह संभावना है कि फेडरल रिजर्व ही ब्याज दरें घटा सकता है। ब्याज दरें कम होने से डॉलर कमजोर होता है,जिससे सोने का आकर्षण बढ़ जाता है।
दिल्ली और मुंबई में सोने के दाम
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना 87,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने (Gold Price in Delhi) का दाम 80,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई (Gold Price in Mumbai) में 24 कैरेट सोना 87,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का दाम 80,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी का रेट
भारतीय बाजार में आज चांदी (Today silver Price) का रेट 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। कल की तुलना में आज चांदी का दाम करीब 1000 रुपये की वृद्धि हुई है। कल चांदी का रेट 96,900 पये था।
