home page

Gold Rate Today : बुलेट ट्रेन की तेजी से दौड़े सोने के रेट, चांदी में भी तेजी, जानिये क्या है 10 ग्राम गोल्ड का भाव

Gold Price Hike : सोने-चांदी के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। इस समय बुलेट ट्रेन की तेजी से दौड़ रहे सोने के भाव (gold price today) ने ग्राहकों में खलबली मचा दी है। चांदी के दाम भी लगातार बढ़ौतरी पर हैं। इस समय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव (sona chandi ka bhav) में हर दिन जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना-चांदी खरीदने से पहले जानिये इनके लेटेस्ट रेट।

 | 
Gold Rate Today : बुलेट ट्रेन की तेजी से दौड़े सोने के रेट, चांदी में भी तेजी, जानिये क्या है 10 ग्राम गोल्ड का भाव

HR Breaking News : (gold silver price)। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस रफ्तार से इस समय सोने-चांदी के भाव (gold silver rate 28 march) दौड़ रहे हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि ये अब जल्द ही लोगों की पहुंच से दूर होंगे। आम आदमी की पहुंच से तो पहले ही सोना बाहर हो चुका है, चांदी भी लगातार हाई लेवल का आंकड़ा छू रही है। आने वाले दिनों में इन दोनों धातुओं में और भी तेजी आने की संभावना बनी हुई है। हालांकि एक्सपर्ट मान रहे हैं कि इस माह के बाद इनमें कुछ दिनों तक गिरावट भी आ सकती है, लेकिन फिलहाल सोने चांदी के रेट (sona chandi ka aaj ka bhav) हर रोज बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रहे हैं।

सोने-चांदी का ताजा भाव-


इस समय दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 365 रुपये बढ़ गया है। अब 24 कैरेट सोना 91,050 रुपये (delhi gold price) प्रति 10 ग्राम के भाव से ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट सोने के भाव आज 28 मार्च शुक्रवार को 8, 2500 रुपये प्रति तोला है। इस समय चांदी का भाव (chandi ka bhav) अब भी 1 लाख से पार है और यह 200 रुपये बढ़ोतरी के साथ 1,01,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव -


अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल सोने का भाव 3,054 डॉलर (gold rate today) प्रति औंस के करीब है। यह रिकॉर्ड हाई लेवल का आंकड़ा है। अभी इसमें और तेजी आने की संभावना है। पिछले दिनों से कई भू राजनीतिक कारणों की वजह से सोना चांदी के दाम (sona chandi ki kimat) अंतरराष्ट्रीय व घरेलू स्तर पर प्रभावित हो रहे हैं। इनमें लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। 

MCX पर सोना-चांदी का रेट-


MCX पर भी सोने चांदी के भाव (sona chandi ka rate) में काफी उठापटक हुई है। एमसीएक्स पर गोल्ड रेट 88,847 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बने हुए हैं। कल एमसीएक्स पर सोना 88,384 रुपये पर बंद हुआ था। सिल्वर की अगले कुछ माह वाली डिलीवरी के रेट 90 रुपये की बढ़त के साथ 1,01,402 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। कल चांदी का भाव 1,01,313 रुपये (silver price today) प्रति किलोग्राम था। 3 महीने में MCX पर गोल्ड में 16 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया है, जो अप्रत्याशित बढ़ौतरी कही जा सकती है।

जानिये क्या कहते हैं विशेषज्ञ -


सोना-चांदी बाजार भाव के जानकारों व विशेषज्ञों के अनुसार कई कारण सोने-चांदी की कीमतों (sona chandi ki kimat) को प्रभावित कर रहे हैं। ट्रंप की व्यापारिक और वैश्विक नीतियों का प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों (gold silver price today) पर पड़ रहा है। घरेलू स्तर पर भी इस कारण उतार चढ़ाव बना हुआ है।

इसके अलावा घरेलू आर्थिक नीतियां व सोने की मांग का असर सोने चांदी के भावों पर देखने को मिलता है। डॉलर में मजबूती आने के कारण भी सोने की कीमतें कम हो जाती हैं, वही डॉलर कमजोर होने पर सोने के दाम (sona chandi ka daam) ऊंची छलांग लगाने लगते हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति भी सोने चांदी के रेट के उतार चढ़ाव में निर्णायक सिद्ध होती है। इसलिए उपभोक्ताओं को हर समय सोने चांदी के अपडेट (gold rate latest) भाव नजर बनाए रखनी पड़ती है।