home page

Gold Rate: 15 मार्च को क्या चल रही है सोने और चांदी की कीमत, जाने ताजा अपडेट

Gold Rate: 15 मार्च को सोने और चांदी की ताजा कीमतों को लेकर अपडेट जारी हैं। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में सोने के दाम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, वहीं चांदी की कीमतों (silver price) में भी बदलाव दर्ज हुआ है...ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि सोना-चांदी के ताजा रेट क्या चल रहे हैं-

 | 
Gold Rate: 15 मार्च को क्या चल रही है सोने और चांदी की कीमत, जाने ताजा अपडेट

HR Breaking News, Digital Desk- (Gold Price Today In India) ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 2,000 रुपये (1.21%) गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए हैं।

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव घटकर 1,58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बता दें कि इस साल 29 जनवरी को सोना वायदा बाजार में 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा था।

उधर Goodreturns के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,59,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना 1,58,399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए इन दोनों दिनों में यही भाव मान्य रहेंगे। IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर आगे 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने (14 carat gold price) के रेट जारी किए जाएंगे। साथ ही, सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा Gold Jewellery Rates भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है-

सोना 24 कैरेट - 158399 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 23 कैरेट -  157765 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 22 कैरेट - 145093 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 18 कैरेट - 118799 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 14 कैरेट - 92663 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के प्रमुख शहरों के भाव इस प्रकार हैं-

शहर - 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) - 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) - 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)

दिल्ली - ₹159810 - ₹146500 - ₹119890

मुंबई - ₹159660 - ₹146350 - ₹119740

कोलकाता - ₹159660 - ₹146350 - ₹119740

चेन्नई - ₹161020 - ₹147600 - ₹124000

पटना - ₹159710 - ₹146400 - ₹119790

लखनऊ - ₹159810 - ₹146500 - ₹119890

मेरठ - ₹159810 - ₹146500 - ₹119890

अयोध्या - ₹159810 - ₹146500 - ₹119890

कानपुर - ₹159810 - ₹146500 - ₹119890

गाजियाबाद - ₹159810 - ₹146500 - ₹119890

नोएडा - ₹159810 - ₹146500 - ₹119890

गुरुग्राम - ₹159810 - ₹146500 - ₹119890

चंडीगढ़ - ₹159810 - ₹146500 - ₹119890

जयपुर - ₹159810 - ₹146500 - ₹119890

अहमदाबाद - ₹159710 - ₹146400 - ₹119790

पुणे - ₹159660 - ₹146350 - ₹119770

लुधियाना - ₹159810 - ₹146500 - ₹119890

गुवाहाटी - ₹159660 - ₹146350 - ₹119740

इंदौर - ₹159710 - ₹146400 - ₹119790

सूरत - ₹159710 - ₹146400 - ₹119790

वडोदरा - ₹159710 - ₹146400 - ₹119790

नागपुर - ₹159660 - ₹146350 - ₹119740

नासिक - ₹159690 ₹146380 ₹120540

बैंगलोर - ₹159660 - ₹146350 - ₹119740

भुवनेश्वर ₹159660 - ₹146350 - ₹119740

कटक - ₹159660 - ₹146350 - ₹119740

केरल - ₹159660 - ₹146350 - ₹119740

रायपुर - ₹159660 - ₹146350 - ₹119740

हैदराबाद - ₹159660 - ₹146350 - ₹119740

बीते दिन क्या रहा सोना का भाव-

अखिल भारतीय सर्राफा संघ (All India Bullion Federation) के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत में 2,000 रुपये (1.21%) की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद भाव 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत (Spot gold price in the international market) में मामूली बढ़त देखी गई और यह 5,088 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

पिछले दिन क्या रहे गोल्ड के वायदा भाव-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी (recession in international market) की धारणा और डॉलर की मजबूती के चलते शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 992 रुपये (0.62%) टूटकर 1,59,279 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जिसमें 7,891 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले कॉमेक्स सोना वायदा 31.69 डॉलर या लगभग एक प्रतिशत गिरकर 5,094.11 डॉलर प्रति औंस रह गया।

जानें एक्सपर्ट की राय-

पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतों (Gold prices in the domestic market) पर डॉलर की मजबूती और मौद्रिक ढील को लेकर बदलती उम्मीदों का लगातार दबाव बना हुआ है।

परमार ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के चलते कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। ऐसे हालात में केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक रुख (tight monetary stance) बनाए रखना पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अल्पकालिक उतार-चढ़ाव और व्यापारियों की बिकवाली जारी रह सकती है, लेकिन कुल मिलाकर परिदृश्य सकारात्मक बना हुआ है।

भू-राजनीतिक तनाव (geopolitical tensions) स्थिर होने के बाद केंद्रीय बैंकों की खरीद और खुदरा निवेश में दोबारा तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे सोने की कीमतों को एक मजबूत आधार मिल सकता है और बाजार में स्थिरता लौटने की संभावना बनेगी।