home page

Gold Rate : पीले सोने पर भारी सफेद सोना, जानिये क्या होता है व्हाइट गोल्ड और कितनी है कीमत

White Gold Vs Yellow Gold: सोने का चलन तो सदियों से चला आ रहा है। पिछले कुछ समय में इनकी कीमतों ऑलटाइम पहुंचने के बाद भी इनकी डिमांड खूब रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दिनों पीले सोने पर सफेद रंग का सोना (Safed sone ki khasiyat) भारी पड़ रहा है। इसकी कीमतें भी पीले रंग के सोने से कही अधिक बताई जा रही है। कई लोग तो सफेद रंग के सोने के बारे में जानते भी नहीं है। आइए जानते हैं इस बारे में।
 | 
 Gold Rate : पीले सोने पर भारी सफेद सोना, जानिये क्या होता है व्हाइट गोल्ड और कितनी है कीमत

HR Breaking News -(Gold Updates)। सोना एक बेहद ही महंगी धातू है और इस वजह से सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता की जांच करना बेहद जरूरी है। वैसे तो ज्यादातर लोग सोने के पीले रंग की चमक देखकर ही उसकी शुद्धता का पता करते हैं, लेकिन आज हम इस खबर में बात कर रहे हैं सफेद सोने की, जो दिखने में बिल्कुल अलग है और इसकी कीमत (white gold price)जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए खबर में जानते हैं व्हाइट गोल्ड क्या होता और इसकी कीमत कितनी है।

क्या होता है व्हाइट गोल्ड-


यंग जेनरेशन के लोग सफेद रंग (what is white gold) के सोने को खरीदने में खूब रूचि दिखा रहे हैं। सफेद सोना पीले सोने से महंगा होता है। जहां एक ओर  24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का रंग पीला और चमकीला होता है। वहीं सफेद सोना चांदी की तरह एकदम सफेद होता है।  24 कैरेट गोल्ड से गहने नहीं बनाए जा सकते। लेकिन जब सोने में सफेद या सिल्वर चमक (white gold use) वाले धातु मिलाए जाते हैं, तो इससे उसकी चमक थोड़ी फिकी हो जाती है। वहीं सफेद गोल्ड बनाने के लिए 24 कैरेट सोने में निकेल और ज़िंक जैसे मेटल मिलाए जाते हैं, जिसकी वजह से उसके रंग में बदलाव आ जाता है।

सफेद सोने की खासियत-


आपको बता दें कि सफेद सोने को प्लेटिनम के ऑप्शन पर तौर पर लाया गया है। व्हाइट गोल्ड में 75 प्रतिशत सोना और बाकी 25 प्रतिशत निकेल और ज़िंक होते हैं। बता दें कि सफेद सोना को 14 कैरेट और 18 कैरेट पर बेचा जाता है। 14 कैरेट का  व्हाइट गोल्ड (14K white gold) बेहद ही मजबूत और टिकाऊ होता है। प्लेटिनम के मुकाबले व्हाइट गोल्ड अफोर्डेबल  (White Gold Affordable)होता है।सफेद सोना पीला गोल्ड की तुलना में ज्यादा कठोर होता है। इतना ही नहीं सफेद सोने को पीले सोने की तुलना में कम पॉलिशिंग (safed gold polishing) की जरूरत पड़ती है। 

जानिए कितनी है सफेद सोने की कीमत  -


अगर कीमत की बात करें तो सफेद सोना (white gold kya hai) पीले सोने की तुलना में अधिक महंगा होता है, लेकिन सफेद सोने को बनाने का प्रोसेस थोड़ा मुश्किल होता है। सफेद सोने को अगर बनाना है तो इसके लिए कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। व्हाइट गोल्ड की चमक (Shine of white gold) बढ़ाने के लिए रोडियम जैसी सबसे महंगी धातु का इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से इसकी कीमत (white gold price)ज्यादा होती है और इस वजह से ये सोना पेलो ग्लोड से अधिक महंगा होता है।