home page

Gold Rate : दो साल बाद क्या होगा प्रति 10 ग्राम सोने का भाव, महंगा होगा या टूटेगा गोल्ड

gold price future : देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। दोनों कीमती धातुओं के रेट आए दिन इतिहास रच रहे हैं। लंबे समय से सोने व चांदी में हो रही बढ़ौतरी के बाद आज हल्की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी का भाव कहां तक जाएगा। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि अगले दो साल में सोना का भाव कहां तक पहुंच जाएगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं- 

 | 
Gold Rate : दो साल बाद क्या होगा प्रति 10 ग्राम सोने का भाव, महंगा होगा या टूटेगा गोल्ड 

HR Breaking News - (Gold Rate Prediction)। साल 2025 में सोने ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। बीते कई सालों में ऐसी तेजी नहीं देखने को मिली है। 12 महीने में ही सोना 65 से 70 हजार रुपये महंगा हो गया है। वहीं इस मामले में चांदी ने सोने को भी पीछे छोड़ दिया है। सस्ता होने के बाद अब एक बार फिर से सोना ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। सोने में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। 

ऐसे में कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने में तेजी का ये दौर आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। हालांकि कुछ अन्य एक्सपर्ट्स ने बताया है कि सोने की कीमत (Gold Price) में तूफानी तेजी आ सकती है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अगले दो साल बाद यानी 2028 में सोने की कीमत क्या होगी? 

अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने का भाव-


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना बढ़कर 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर सोने की कीमतें पहली बार 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गईं। कीमत नए लाइफटाइम उच्च स्तर पर पहुंच गई।

निवेशकों को हुआ लाभ-


सोने में तेजी आने से निवेश (gold investment) अब जमकर पैसा लगा रहे हैं। ये अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वार की वजह से भी बढ़ती नजर आ रही है। इस तनाव के बीच सोना निवेश (gold investment tips) का सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है। आर्थिक मंदी से बचने के लिए ये एक बेहतरीन तरीका माना जा सकता है। कई देशों के बीच इस समय संघर्ष और तनाव भी जारी रहा है।

इस वजह से महंगा हो रहा सोना - 

सोने में निवेश लगातार (gold investment) बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से सोने की मांग बढ़ रही है और रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीददारी जमकर की जा रही है। वैश्विक जोखिम के दौर में सोना बेहतर संपत्ति बनकर सामने आ रहा है। इसकी वजह से सोने के रेट (gold price 22 april) लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। ये निवेशकों के लिए तो फायदेमंद है हालांकि खरीदारों को इसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


 शादी का सीजन बीत गया है लेकिन सोने में अभी भी तेजी का दौर जारी है। सोना आए दिन रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। अमेरिकी ट्रेजरी की ज्‍यादा बिक्री होने पर व डॉलर में कमजोरी से भी सोने में निवेश (gold buying tips) बढ़ता जा रहा है और इसका प्रभाव कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है।

सोने की कीमतों (Gold rate hike) में तेजी आने के पीछे कई वजह बताई जा रही है। तेजी की वजह घरेलू व वैश्विक परिस्थितियां, बाजारी हालात, अर्थव्यवस्था और राजनीतिक कारणों को बताया जा रहा है। सोने के आयात शुल्क, टैक्स, जीएसटी (GST on gold) व मेकिंग चार्ज में बढ़ौतरी होने की वजह से भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। हालांकि इस साल सोने की कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद कुछ विशेषज्ञों की ओर से जताई जा रही है।

दो साल बाद क्या होगा सोने का भाव - 

एक्सपर्ट का कहना है कि 2028 तक सोने में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। कुछ पूर्वानुमानों के अनुसार 2028 तक सोना (Gold Rate) 5,000 डॉलर प्रति औंस से ऊपर जा सकता है, और कुछ रिपोर्ट कहती हैं कि गोल्ड 8,000 डॉलर प्रति औंस से ऊपर भी रह सकता है। रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2028 तक सोने की कीमत लगभग 8,600 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है ऐसे में भारतीय रूपये में सोने का भाव (Sone ka Bhav) साल 2028 तक 1 लाख 40 हजार रुपये से 2 लाख 20 हजार रुपये के बीच रह सकता है।