Gold Silver Copper : सोने चांदी के बीच कॉपर की क्यों हो रही चर्चा, जानें अपडेट
Copper Price : सोने और चांदी की लगातार बढ़ रही कीमतों के बीच अब एक और नई कीमती धातु की कीमतों में उछाल (Copper Price Hike) दर्ज किया जा रहा है। ये कीमती धातु कॉपर है। कॉपर की कीमतों में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। आइए जानते हैं आज कॉपर की क्या कीमत चल रही है।
HR Breaking News (Copper Price Latest Update) सोना और चांदी हमेशा से ही निवेशकों की पसंद बनकर सामने आ रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से कॉपर की कीमतों में भी तेजी दर्ज की जा रही है। वैश्विक बाजारों (Copper Price in global market) में बढ़ती मांग, औद्योगिक उपयोग और सप्लाई से जुड़ी चिंताओं की वजह से इसकी कीमतों में हलचल आई है। ऐसे में लोगों के बीच सवाल उठ रहा है कि आने वाले दिनों में कॉपर की कीमत कितनी होने वाली है।
लगातार बढ़ रहा है तांगे में निवेश
तांबे की मांग सिर्फ निवेश (Copper investment tips) तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में इसके बढ़ते यूज की वजह से इसकी भविष्य की संभावनाएं मजबूत होती नजर आ रही है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में कॉपर की मांग (Demand of Copper) में तेजी दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही साथ इसकी कीमतों में भी तेजी दर्ज किये जाने की संभावना है।
राजस्थान में बन रही है तांबे की ईंटें
तांबे के तार की ये है कीमत
इसके साथ ही में तांबे के तार की कीमत (Copper wire price) के बारे में बात करें तो इसकी कीमत 460 रुपये से 850 रुपये प्रति किलोग्राम तक होने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि तांबे के बर्तनों की कीमत 1000 रुपये प्रति किलोग्राम या फिर अधिक (Copper Price Hike reason) होने के उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि कीमतें शहर और शुद्धता के आधार पर बदलती रहती हैं।
पिछले एक साल में कॉपर का ये है रेट
पिछले एक साल में ही कॉपर की कीमतों (Copper Ka Rate) में बंपर तेजी दर्ज की जा रही है। ऐसे में कॉपर की कीमत दोगुनी हो गई है। एक साल पहले कॉपर 800 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। हालांकि फिलहाल इसकी कीमत 1400 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। मेकिंग चार्ज (Making Charge on Copper) के साथ ग्राहक को ये 1700 में पड़ने वाली है।
कॉपर स्क्रैप की इतनी है कीमत
राजस्थान में जनवरी 2026 के अंत तक कॉपर के स्क्रैप रेट (Copper scrap rate) की बात करें तो जयपुर और भिवाड़ी जैसे क्षेत्रों में अलग-अलग गुणवत्ता के आधार पर कॉपर स्क्रैप 560 रुपये से लेकर 3,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक कारोबार करती नजर आ रही है। MCX (Multi Commodity Exchange) के मुताबिक, तांबे की लाइव कीमत 1,270 रुपये-1,300 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया है।
