home page

Gold Silver : गिरावट का सिलसिला बरकरार, 7 प्रतिशत गिरी चांदी, सोने में भी भारी कटौती

Gold Silver : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोने व चांदी के दाम काफी गिर चुके हैं। सोने और चांदी के भाव भविष्य में कितने रहेंगे ये तो बताया नहीं जा सकता, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालत के चलते सोने और चांदी में बहुत उतार चढ़ाव आ रहा है। 

 | 
Gold Silver : गिरावट का सिलसिला बरकरार, 7 प्रतिशत गिरी चांदी, सोने में भी भारी कटौती

HR Breaking News (Gold and Silver Rates) सोने व चांदी का आज का एमसीएक्स बाजार बंद था। वहीं, इंटरनेशनल बाजा में सोने और चांदी में बहुत बड़ी गिरावट आई है। सोने और चांदी के भाव में इस गिरावट का असर कल भारतीय बाजार में भी निश्चित तौर पर मिल सकता है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी की कीमतों के बारे में- 

चांदी भी बुरी तरह गिरी


कॉमेक्स पर चांदी (Comex Silver Rates) के दामों में तगड़ी गिरावट आई है। यहां पर चांदी 67.49 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है। यह 5.151 डॉलर प्रति औंस गिरी है। यानी कि इसमें 7.09% की गिरावट आई है। चांदी (Chandi ka bhav) का ओपन प्राइस 71.505 डॉलर रहा है। वहीं, चांदी का अधिकतम भाव 72.385 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का न्यूनतम भाव 67.065 डॉलर दर्ज किया गया है। चांदी कल 72.641 डॉलर पर बंद हुई थी। 
 


सोने की कीमतों में भारी कटौती


कॉमेक्स पर सोने की कीमत (Gold Silver Rates) 4,384.30 डॉलर प्रति औंस चल रही है। यहां पर सोना 168.00 डॉलर प्रति औंस कम हुआ है। यानी कि सोने में 3.69% की गिरावट आई है। सोने (Comex Gold Rate) का ओपन प्राइस 4,508.90 डॉलर रहा है। वहीं, सोने का दिन का अधिकतम भाव 4,541.60 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। सोने का न्यूनतम भाव 4,371.10 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 4,552.30 डॉलर प्रति औंस था। 

कल इस दाम पर बंद हुई थी चांदी


आज देश में एमसीएक्स (MCX Gold Price) मार्केट बंद है। यहां पर कल रात चांदी की कीमत 2,34,770 रुपये चल रही थी। इसमें परसों के मुकाबले 10,829 रुपये यानी कि 4.84% प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई थी। वहीं चांदी (Silver latest Price) का न्यूनतम भाव 2,32,898 रुपये और अधिकतम भाव 2,37,350 रुपये प्रति किलोग्राम रखा गया है। चांदी का ओपन प्राइस 2,32,898 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का पिछला बंद भाव 2,23,941 था। कल बाजार खुलने पर चांदी में गिरावट की आशंका जाहिर की जा रही है। 

इस दाम पर बंद हुआ था सोना


एमसीएक्स (MCX Gold Price) पर कल रात को सोना 1,44,105 रुपये पर बंद हुआ। इसमें 5,193 रुपये यानी कि 3.74% की बढ़ौतरी हुई। सोने का न्यूनतम भाव 1,43,079 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव 1,45,194 रुपये प्रति दस ग्राम था। वहीं, सोने का ओपन प्राइस 1,43,079 रुपये रहा है। वहीं, इसका पिछला बंद भाव 1,38,912 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है।