Gold Silver Down : गिरावट पर बंद हुआ भारत का सोने चांदी का बाजार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट जारी
Gold Silver Down : सोने और चांदी की कीमतें अब जमीन में घुसने को है। जिस तेजी से 7वें आसमान पर सोना चांदी गए अब उसी तेजी से नीचे आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स भी इसको लेकर कन्फयूज नजर आ रहे हैं। हर बुरी खबर सोने के लिए अच्छी मानने वाले एक्सपर्ट्स की भविष्यवाणियां भी गलत होती दिख रही है। चलिए जानते हैं सोने चांदी की क्या कीमत चल रही है।
HR Breaking News (Gold Silver Latest Price) सोने और चांदी का बाजार गर्माया हुआ है। पहले तेजी का ऊफान आया था तो अब गिरावट की आंधी चली हुई है। एक एक्सपर्ट ने तो कहा है कि निफ्टी और सोने में ज्यादा गैप हो गया था, जिसके चलते अब वह गैप कम हो रहा है, जिस वजह से सोना और चांदी अपनी असल कीमतों की तरफ आ रहे हैं। चलिए जानते हैं सोने चांदी के दामों में क्या चल रहा है।
129 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ सोना
सोने के दामों में पिछले काफी टाइम से गिरावट दिख रही है। एक समय सोना (Gold Price) 1 लाख 80 हजार पर चला गया था, जो अब देश में 10 ग्राम सोना 1,44,825 रुपये पर चल रहा है। इसमें 129 रुपये यानी 0.09% की गिरावट देखी गई है। वहीं, सोने का न्यूनतम भाव 1,43,385 रुपये दर्ज किया गया है। सोने का अधिकतम भाव 1,48,457 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, सोने का ओपन प्राइस 1,48,302 रुपये दर्ज किया गया है। सोना कल 1,44,954 पर बंद हुआ था।
चांदी भी बड़ी गिरावट के साथ बंद
चांदी की कीमतों (Silver Rates Down) में अब बड़ी गिरावट दिख रही है। चांदी के दाम 2,27,470 रुपये प्रति किलो चल रहे हैं। इसमें 3,990 यानी 1.72% गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का न्यूनतम भाव 2,23,305 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। वहीं चांदी का अधिकतम भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। चांदी का ओपन प्राइस 2,39,948 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का पिछला बंद भाव 2,31,460 रुपये रहा है।
कॉमेक्स पर भी गिरी चांदी
इंटरनेशनल बाजार में भी चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी 67.81 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। चांदी में 3.405 डॉलर यानी 4.78% की बड़ी गिरावट देखी गई है। वहीं, चांदी का ओपन प्राइस 72.83 डॉलर रहा है। चांदी का अधिकतम भाव 74.62 डॉलर व न्यूनतम भाव 67.74 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। कल चांदी 71.215 रुपये पर बंद हुई थी।
कॉमेक्स पर सोने की कीमत
कॉमेक्स पर सोने (Comex Gold Price Down) में भी तगड़ी गिरावट देखी जा रही है। आज कॉमेक्स पर सोना 4,492 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। इसमें 113.70 डॉलर यानी कि 2.47% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोने का आज का ओपनिंग प्राइस 4,653.90 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने का अधिकतम भाव 4,738.20 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम भाव 4,478.40 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने का पिछला बंद भाव 4,605.70 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।
सोमवार को दिख सकता है असर
भारतीय बाजार बंद होने के बाद इंटरनेशनल मार्केट (Gold silver Rates Down) में जो गिरावट दर्ज की गई है उसका उस देश में भी देखने को मिल सकता है। अगर सोमवार को मार्केट खुलते टाइम यह गिरावट का दबाव बरकरार रहता है तो शुरुआती समय में गिरावट देखने को मिल सकती है। यह गिरावट बड़े स्तर पर हुई तो पैनिक के कारण दिनभर सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं, गिरावट में लोगों ने सोना चांदी खरीदे की सोचा तो यह गिरावट कम हो सकती है।
