home page

Gold Silver Down : 30 हजार के करीब गिरी चांदी, सोने के भाव में भी लगभग 12 हजार की गिरावट, चेक करें नई कीमत

Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले एक डेढ़ महीने से गिरावट का दौर चल रहा है। आए दिन सोने और चांदी के भाव नीचे की तरफ आ रहे हैं। आज 23 मार्च के दिन भी सोने और चांदी के भाव में तगड़ी गिरावट देखी गई है। आइए चेक करते हैं आज के लाइव रेट।
 | 
Gold Silver Down : 30 हजार के करीब गिरी चांदी, सोने के भाव में भी लगभग 12 हजार की गिरावट, चेक करें नई कीमत

HR Breaking News - (Sona Chandi ka bhav) साल 2024 के आखिर से सोने और चांदी के भाव ने बुलेट ट्रेन की रफ्तार को पकड़ रखा है। पिछले एक-दो साल में सोने और चांदी के भाव नहीं लगातार नई-नई रिकॉर्ड तोड़े हैं और एक से बढ़कर एक हाई लेवल को आंकड़े को छुआ है, लेकिन पिछले एक-दो महीने से सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है और फरवरी महीने की शुरुआत के बाद सोने और चांदी के भाव ने एक बार भी अपने हाई लेवल के आंकड़े को टच नहीं किया है। 


सोने और चांदी की कीमतों में पिछले दिनों इतनी तेजी आई की खरीदारों ने इसकी तरफ से अपने चेहरे को घुमा दिया और अब 29 जनवरी के बाद ऐसी गिरावट (Gold Silver Price Down) आ रही है कि निवेशक भी सोने और चांदी की काम हो रही कीमतों को देख परेशान हो रहे हैं।


सोने और चांदी के हाई लेवल प्राइस (Gold And Silver Rate) की बात की जाए तो 29 जनवरी की सुबह सोने के भाव ने 1 लाख 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आगे को टच किया वहीं चांदी के भाव भी उस दिन काफी ऊपर चले गए थे और चांदी का अब तक का हाई लेवल देखे तो वह चार लाख 20 हजार रूपये प्रति किलोग्राम है। इन दिनों सोने और चांदी के भाव अपने हाई लेवल से काफी ज्यादा नीचे चल रहे हैं।
 

 

30 हजार के करीब गिरी चांदी 


आज 23 मार्च के दिन MCX पर चांदी की कीमतों ने 2,29,300 रुपए प्रति किलोग्राम (Silver Rate On MCX) के आंकड़े को छुआ लेकिन उसके बाद गिरावट का दौर शुरू हुआ और लगभग 29,657 रुपए की गिरावट के बाद चांदी के भाव 1,99,643 पर पहुंच गए। अब उतार चढ़ाव के बाद फिलहाल चांदी के भाव 2,23,811 रूपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे हैं।

 

12 हजार नीचे आया सोना


आज 23 मार्च के दिन सोने की कीमतों में भी तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज एमसीएक्स पर सोने के भाव (Gold Rate On MCX) ने 1,42,300 प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छुआ और उसके बाद गिरावट का दौर शुरू हुआ और लगभग 12705 रुपए की गिरावट के बाद सोने के भाव 1,29,595 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए, जो कि आज का लो प्राइस है। फिलहाल एमसीएक्स पर सोने के भाव 1,38,614 रूपये प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं।