Gold Silver Down : ये तो हद ही हो गई, सोने चांदी में देर रात तगड़ी गिरावट, जानें ताजा कीमत
Gold Silver Down : सोने और चांदी की कीमतों में अब तो गिरावट की हद ही हो चुकी है। सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इंटरनेशनल और नेशनल दोनों बाजारों में सोना चांदी देर रात लौट पौट हो गए हैं। चलिए जानते हैं सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही है।
HR Breaking News (Gold Silver Price) सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। सोने और चांदी में जो कल थोड़ी बहुत बढ़ौतरी हुई थी, उससे तो अब दोनों ही धातुएं काफी नीचे लगी गई हैं। चांदी में सोने से भी ज्यादा गिरावट दिख रही है। चलिए जानते हैं सोने चांदी के एमसीएक्स और कॉमेक्स पर क्या भाव चल रहे हैं।
चांदी की कीमतों में भयंकर मंदी
एमसीएक्स पर चांदी की कीमत (Silver Price Update) देखें तो चांदी 2,46,122 रुपये प्रति किलो ग्राम चल रही है। चांदी में 6,991 रुपये यानी 2.76% प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। यह रात पौने दस बजे के दाम हैं। चांदी का आज का न्यूनतम भाव 2,42,803 रुपये रहा है। वहीं, अधिकतम भाव 2,54,897 रुपये प्रति किलो ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का ओपन प्राइस 2,51,498 रुपये रहा है। इसी प्रकार चांदी का कल का बंद भाव 2,53,113 रुपये प्रति किलो रहा है।
सोना भी गिरने में पीछे नहीं
आज एमसीएक्स पर सोने में भी तेज गिरावट (MCX Gold Price Update) देखने को मिली है। सोने की कीमत 1,52,382 रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है। इसमें 3603 रुपये यानी 2.31 प्रतिशत की गिरावट आई है। सोने का न्यूनतम भाव 1,51,550 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव 1,56,075 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। साना आज 1,55,658 रुपये पर खुला था। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 1,55,985 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है।
कॉमेक्स पर भी चांदी में गिरावट की इंम्तिहां
इंटरनेशनल बाजार में चांदी की कीमतों में कॉमेक्स (Comex Silver rate Down) पर भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी कॉमेक्स पर 76.895 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। चांदी में 3.026 डॉलर प्रति औंस यानी 3.79% की गिरावट आई है। चांदी का ओपन प्राइस 79.39 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का आज का अधिकतम भाव 80.32 डॉलर, न्यूनतम भाव 75.635 डॉलर दर्ज किया गया है। चांदी का पिछला बंद भाव 79.921 डॉलर प्रति औंस रहा है।
कॉमेक्स पर भी सोने में 134 डॉलर की गिरावट
इंटरनेशनल बाजार यानी कॉमेक्स पर सोने की कीमतों (gold price down) में तगड़ी गिरावट है। आज सोना 4,873.30 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। वहीं, सोने में आज 134.90 डॉलर प्रति औंस यानी कि 2.69% की गिरावट देखने को मिली है। सोने का आज का ओपन प्राइस 5,010.60 रहा है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव आज 5,022 और न्यूनतम भाव 4,837.10 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने का पिछला बंद भाव 5,008.20 डॉलर प्रति औंस रहा है।
