Gold Silver Hike : अचानक बढ़ गई सोने चांदी की कीमत, इस वजह से आया इजाफा
Gold Silver Hike : सोने और चांदी की कीमत में तगड़ी गिरावट के बाद अब अचानक से इजाफा हुआ है। अचानक से सोने और चांदी की कीमतें रिकवर कर गई है। इसके पीछे की वजह भी सामने आई है, चलिए समझते हैं सोने और चांदी की कीमतों में अचानक से इतना इजाफा क्यों हुआ है।
HR Breaking News (Gold Silver Rates) सोने और चांदी की कीमत वैसे तो अपने पिछले बंद भाव से नीचे ही चल रही हैं, लेकिन आज बहुत बड़ी गिरावट के बाद सोने चांदी ने रिकवर भी तगड़ा किया है। सोने और चांदी की कीमत सुबह पिछले कई दिनों के अपने निचले पायदान पर चली गई थी, लेकिन अब इस तेजी ने सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर सोने चांदी की कीमतों में अचानक से इतनी तेजी क्यों आई है। चलिए जानते हैं-
क्या चल रहे हैं चांदी के दाम
चांदी की कीमत आज 2,22,857 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है। चांदी में 3,915 रुपये की गिरावट पिछले बंद भाव के मुकाबले चल रही है। यानी 1.73% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सुबह तो चांदी गिरकर 1,99,643 पर चली गई थी, जहां से अब रिकवरी की है। चांदी आ आज का अधिकतम भाव 2,26,498 रुपये रहा है। वहीं, चांदी का आज का ओपन प्राइस 2,17,702 रुपये दर्ज किया गया। चांदी का पिछला बंद भाव 2,26,772 रुपये प्रति किलो ग्राम रहा है।
सोने के ताजा भाव
सोने की कीमत फिलहाल 1,39,798 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई है। सोने के दामों में 4,694 यानी कि 3.25% की गिरावट आई है। सोने का न्यूनतम भाव 1,29,595 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। यानी की सोने ने भी कमबैक किया है। सोने का आज का अधिकतम भाव 1,41,741 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। सोने का आज का ओपन प्राइस 1,40,158 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 1,44,492 रुपये दर्ज किया गया है।
कॉमेक्स पर चांदी के दाम
कॉमेक्स पर भी चांदी की कीमत गिरी है। यहां पर चांदी 67.85 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है। चांदी में 1.814 यानी कि 2.60% की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का ओपन प्राइस 66.85 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, चांदी का आज का अधिकतम भाव 69.98 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। चांदी का न्यूनतम भाव 61.21 डॉलर पर रहा है। जबकि चांदी का पिछला बंद भाव 69.664 रुपये प्रति किलोग्राम था।
सोने की कॉमेक्स पर कीमत
सोने की कीमतों को लेकर बात करें तो कॉमेक्स पर सोना 4,410.20 डॉलर प्रति औंस पर आ चुका है। आज भी सोने में 164.70 डॉलर यानी कि 3.60% की गिरावट देखी गई है। वहीं, सोने का ओपन प्राइस 4,450 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने का अधिकतम भाव 4,537.10 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम भाव 4,100 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। सोने का पिछला बंद भाव 4,574.90 डॉलर प्रति औंस रहा है।
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आने की वजह
सोने और चांदी की कीमतों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अचानक से तेजी आई है। इसका प्रमुख कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से दिया गया बयान है। कुछ ही देर पहले डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से बयान दिया गया कि ईरान के साथ उनकी अच्छी बातचीत चल रही है और जल्द ही युद्ध खत्म हो सकता है। उन्होंने 5 दिन का समय दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में भी उछाल देखने को मिला और सोने चांदी की कीमत भी अचानक से बढ़ गई। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। बता दें कि सोना और चांदी पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय हलचल पर निर्भर करती है। इसी हलचल की वजह से अचानक तेजी आई है।
