Gold silver price : सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, चेक करें MCX के ताजा रेट
Gold silver rate : सोने और चांदी की कीमत में अक्सर पिछले कई दिनों से बदलाव का दौर जारी है। फरवरी महीने की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतें अपनी हाई लेवल से काफी ज्यादा नीचे चल रही है। आज सोमवार के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं एमसीएक्स पर क्या चल रहे हैं आज सोने और चांदी के ताजा भाव।
HR Breaking News : (Gold Or Silver Price) सोने और चांदी की कीमतें पिछले कई दिनों से मार्केट में हलचल मचा रही है। इन दिनों भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा बदलाव चल रहा है। पिछले साल से ही सोने और चांदी की कीमतों ने काफी ज्यादा तेजी पकड़ रखी थी, लेकिन 29 जनवरी कीमतों में अचानक से गिरावट आ गई थी। उन दिनों सोने और चांदी की कीमतों ने अपने हाई लेवल के आंकड़े (Gold Rate Hike) को पार कर लिया था।
सोने की कीमतों ने पिछले दिनों 1 लाख 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को टच कर लिया था, लेकिन अब सोने की कीमत काफी ज्यादा नीचे चल रही है। आइए जानते हैं आज एमसीएक्स पर क्या चल रहे हैं सोने के ताजा भाव।
MCX पर सोने के भाव
आज 23 फरवरी के दिन सोने की कीमत (Today Gold Price) में काफी ज्यादा बदलाव हुआ है। सोने के भाव की बात की जाए तो एमसीएक्स पर आज सोने के भाव 1,59,464 रूपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार (Gold Rate on MCX) कर रहे हैं, जो कि अपने हाई लेवल से 20,536 नीचे चल रहे है।
MCX पर चांदी के ताजा भाव
चांदी की कीमतों (Latest Silver Prices) की बात की जाए तो उन्होंने पिछले दिनों 4 लाख 20 हजार रुपए प्रति किलोग्राम की हाई लेवल को पार कर लिया था, लेकिन इन दोनों चांदी की कीमतों में भी काफी ज्यादा गिरावट का दौर चल रहा है। MCX पर आज चांदी के भाव 2,65,000 रूपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड (Silver Rate on MCX) कर रहे हैं, जो कि अपने हाई लेवल से 1,55,000 नीचे चल रहे है।
एक्सपर्ट्स की तरफ से अंदाजा लगाया जा रहा है कि जिस हिसाब से सोने और चांदी की कीमतें (Gold Or Silver Prices) शादी-विवाह के इस सीजन में भी अपने हाई लेवल से इतनी नीचे चल रही है तो आने वाले समय में कीमतों में कुछ ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है, लेकिन इस बात पर इतना यकीन भी नहीं किया जा सकता क्योंकि पिछले दिनों सोने और चांदी की कीमतें अचानक से बढ़ गई थी।
