home page

Gold Silver Price : सोने चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, चेक करें नए रेट

Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से बदलाव का दौरा चला हुआ है। आज 16 मार्च के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। चलिए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं कि आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में सुबह से अब तक कितनी गिरावट देखने को मिली है।
 | 
Gold Silver Price : सोने चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, चेक करें नए रेट

HR Breaking News : (Latest Gold Silver Price) बीते एक डेढ़ साल से सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा उछाल देखने को मिला है। जनवरी 2026 में सोने और चांदी के भाव इतने ऊपर चले गए थे कि लोगों ने उनके बारे में कभी सोचा भी नहीं था। इन दिनों पहले ही सोने और चांदी के भाव (Gold and silver prices) अपने उच्च सत्र से नीचे चल रहे हैं, लेकिन अभी भी सोने और चांदी की कीमतों पर हर किसी की नजर टिकी हुई है क्योंकि पिछले दिनों सोने और चांदी की कीमतों में माना जाए तो एक ऐतिहासिक उतार चढ़ाव देखा गया था।


पिछले दिनों सोने और चांदी की कीमतों ने काफी ऊंचे आंकड़े (Gold Silver High Level) को टच करके अचानक से गिरावट दिखाई थी जिसे निवेशकों के बीच काफी ज्यादा डर का माहौल फैल गया, फरवरी महीने की शुरुआत से अब तक सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार भी अपनी हाई लेवल के आंकड़े को टच नहीं (Gold Silver Rate Down) किया है। आज 16 मार्च के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं आज एमसीएक्स पर सोने और चांदी की ताजा भाव (Gold and Silver Rates on MCX) क्या चल रहे हैं-

 


MCX पर इतने गिरे आज सोने के भाव


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर आज सोने के भाव (Gold rates today on MCX) में 1,57,523 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को टच किया लेकिन अब 1,823 रुपए की गिरावट के बाद सोने के भाव 1,55,700 रूपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहे हैं।


MCX पर चांदी के भाव के बाद की जाए तो आज चांदी ने 2,57,161 रुपए प्रति किलोग्राम की आंकड़े (Silver rates today on MCX) को टच किया लेकिन अब लगभग 5,731 रुपए की गिरावट के बाद चांदी के भाव 2,51,430 पर पहुंच गए हैं।

 


ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण दुनिया भर में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसी परिस्थितियों में आम तौर पर लोग सुरक्षित निवेश (safe investment) के रूप में सोना और चांदी खरीदने लगते हैं, इसलिए युद्ध या अंतरराष्ट्रीय तनाव के समय इनकी कीमतों में तेजी देखने को मिलती है। लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग नजर आ रही है। बढ़ते तनाव के बावजूद सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Rate) बढ़ने की बजाय गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं।