home page

Gold Silver Price : सोने और चांदी की फिर लंबी दौड़, 24 घंटे में इतनी बढ़ गई कीमत

Gold Silver Price :सोने और चांदी की कीमतों में तेजी ऐसी आई है कि फिर से सोना चांदी आम आदमी की रीच से बाहर हो रहे हैं। सोने और चांदी ने लंबी दौड़ लगाई है। बीते, लंबे दिनों के अंतराल में लगातार गिरावट ही देखने को मिल रही थी, जिसके बाद अब सोने और चांदी में ये तेजी आई है।

 | 
Gold Silver Price : सोने और चांदी की फिर लंबी दौड़, 24 घंटे में इतनी बढ़ गई कीमत

HR Breaking News (Gold Silver Price) सोने व चांदी की कीमतों में फिर से तेजी का सिलसिला शुरू होता दिख रहा है। आम आदमी की पहुंच से सोना और चांदी दूर जा रहे हैं। सोने से भी ज्यादा चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। आम आदमी जहां, शादी विवाह के सीजन में दाम गिरने से खुश नजर आ रहा था, अब उस खुशी को भी झटका लगा है। 

 


क्यों बढ़ रही है सोने चांदी की कीमत


सोने और चांदी को सेफ हेवन के रूप में जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय हो या राष्ट्रीय, बुलियन मार्केट्स में गिरावट दिख रही है। सोने और चांदी (Gold and Silver) को लोग सेफ मानते हुए इसमें निवेश कर रहे हैं। खासकर सोने के लिए कहा जाता है कि बहुत बड़ी गिरावट की यहां संभावना बहुत कम है। ऐसे में सोना फायदा भी नहीं तो नुकसान भी ज्यादा नहीं कराएगा। 

 


10 हजार से ज्यादा बढ़ी चांदी


चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में तगड़ी तेजी आई है। चांदी के दाम फिर ढाई लाख को क्रॉस करके 2,51,603 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। चांदी में 10,722 रुपये यानी कि 4.45 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। आज चांदी का न्यूनतम भाव 2,41,382 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है। वहीं, अधिकतम प्राइस 2,52,358 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। चांदी सुबह 2,41,382 पर खुलने के बाद एक बार भी इससे नीचे नहीं गई है। वहीं, कल चांदी का बंद भाव 2,40,881 रुपये प्रति किलोग्राम था। 

एमसीएक्स पर सोने की कीमत


सोने की कीमतों (Gold price today) में भी काफी तेजी आई है। सोना आज 1,53,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इसमें 1,628 रुपये यानी 1.07% की बढ़ौतरी हुई है। सोने का न्यूनतम भाव (gold rate) 1,52,700 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव 1,54,138 रुपये प्रति दस ग्राम है। सोने का ओपन प्राइस 1,53,154 रुपये व बंद भाव 1,52,072 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। 

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमत


चांदी की कीमतों (Comex Silver Rate Hike) में इंटरनेशनल बाजार में भी अच्छी तेजी है। यहां चांदी 3.50 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 79.165 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। यानी की चांदी में 4.63% की तेजी देखी गई है। वहीं, चांदी का ओपन प्राइस 75.655 रुपये प्रति 28 ग्राम रहा है। चांदी का अधिकतम भाव 79.535 व न्यूनतम भाव 75.605 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं, कल चांदी 75.665 डॉलर पर बंद हुई थी। 


इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत


सोने की कीमतों में भी तेजी (Gold Silver Price Hike) चल रही है। दस ग्राम सोना 4,827 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। सोने में 59.60 डॉलर यानी की 1.25% की बढ़ौतरी हुई है। सोने का ओपन प्राइस 4,769.30 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव 4,842 डॉलर और न्यूनतम भाव 4,767.60 डॉलर प्रति औंर रहा है। सोने का पिछला बंद भाव 4,767.40 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया था।