Gold Silver Price : सोने ने लगाई छलांग, स्थिर रही चांदी, जानिये 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट
Gold-Silver Today Rate - देश भर में बढ़ते तापमान के बीच सोने की लगातार चढ़ती कीमतों ने सर्राफा बाजार में हलचल ला दी है। आज एक बार फिर सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है वहीं, अगर बात चांदी की करें तो भाव स्थिर रहे हैं। ऐसे में आप सोने चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो ज्वैलर्स के पास जाने से पहले आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।

HR Breaking News (ब्यूरो)। भारतीय सर्राफा बाजार में आज (बुधवार), 10 जुलाई को सोने के भाव (Sone Ka Taja Bhav) में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि चांदी की कीमत में कमी आई है। हालांकि, 24 कैरेट सोने की कीमत अभी भी 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार ही है. वहीं, चांदी का भाव (silver today rate) 91 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price) 72483 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) के भाव 91439 रुपये किलो है।
यहां जानिये 9 और 10 जुलाई को क्या रहा सोने का भाव -
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बीते दिन यानी 9 जुलाई की शाम को 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold latest Rate) 66269 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज, 10 जुलाई की सुबह बढ़त के साथ 66394 रुपये तक आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोने की कीमत में बढ़त जबकि चांदी की कीमत में कमी आई है.
10 July 2024 Gold-Silver Price: सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव
शुद्धता | मंगलवार शाम का रेट | बुधवार सुबह का भाव | कितना सस्ता या महंगा | |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 72346 | 72483 | 137 रुपये मंहगा |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 72056 | 72193 | 137 रुपये मंहगा |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 66269 | 66394 | 125 रुपये मंहगा |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 54260 | 54362 | 102 रुपये मंहगा |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 42322 | 42403 | 81 रुपये मंहगा |
चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 91847 | 91439 | 408 रुपये किलो सस्ती |
मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड (Sone ka bhav) ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स (Gold Tax) और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में GST शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.