home page

Gold Silver Price : तेजी के बाद फिर लुढ़की चांदी, सोने की कीमतों में हुआ इजाफा

Gold Silver Price : सोना-चांदी खरीदारों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है, वहीं चांदी फिर गिरावट की ओर लुढ़क गई.... आइए नीचे खबर में जान लेते है ताजा रेट-

 | 
Gold Silver Price : तेजी के बाद फिर लुढ़की चांदी, सोने की कीमतों में हुआ इजाफा

HR Breaking News, Digital Desk- (Gold Silver Price) मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण सोने-चांदी (today gold silver price) की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस समय कमोडिटी मार्केट में तेजी के बजाय गिरावट का रुख नजर आ रहा है। 18 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर चांदी की कीमत (Silver price on the international market Comex) 80 डॉलर प्रति औंस के नीचे पहुंच गई। 

कल कॉमेक्स और एमसीएक्स (MCX) पर तेजी देखने को मिली थी लेकिन आज चांदी में गिरावट और  सोने में हल्की बढ़त देखी गई।


 

आज क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव-

आज कॉमेक्स पर सोने की कीमत (gold price) 0.17% की बढ़त के साथ 5,016.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी का भाव (silver price) घटकर 79.465 डॉलर प्रति औंस रह गया। यानी आज सोने में तेजी और चांदी में गिरावट (silver price fall) देखने को मिल रही है। मंगलवार को घरेलू बाजार में सोना 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,55,470 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

कीमतों में उतार-चढ़ाव की क्या है वजह-

ग्लोबल मार्केट में मिडिल ईस्ट (Middle East in the Global Market) में चल रहे तनाव का असर साफ दिखाई दे रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी (Rise in crude oil prices) और डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से निवेशकों की सेफ हेवन एसेट की पसंद में बदलाव नजर आ रहा है। हल्की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली भी देखने को मिल रही है, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

बड़ी तेजी की उम्मीद-

बाजार में भले ही इस समय काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हो, लेकिन ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक और निवेशक Robert Kiyosaki एक बार फिर बड़ा दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि सोने की कीमत में कई गुना तेजी (Gold prices have increased many times) आ सकती है, जबकि चांदी और Bitcoin में भी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। उनके मुताबिक, बाजार में जल्द बड़ा करेक्शन या बबल फूट सकता है, जिसके बाद इन एसेट्स की कीमतें तेजी से बढ़ेंगी। साथ ही अन्य विशेषज्ञ भी भविष्य में तेजी की संभावना जता चुके हैं।

डिस्क्लेमर -

यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। सोना-चांदी खरीदने या किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें। साथ ही खरीदारी से पहले अपने शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव जरूर जांच लें।