Gold Silver Price : कब तक रहेगी सोने चांदी में तेजी, एक्सपर्ट ने दी जानकारी
HR Breaking News : (Gold Silver News) वर्ष 2025 की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतें लगातार हाई लेवल के आंकड़े को टच करते जा रही है। इन दोनों सोने और चांदी के भाव अपने उच्च स्तर पर बैठे हैं। आज 28 जनवरी के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों (Gold Or Silver Rate Hike) में तेजी का दौर जारी है। इन दोनों कीमती धातुओं के भाव में हो रही इस तेजी को देख हर किसी के मन में यह सवाल आ रहा है कि सोने और चांदी के भाव किस दिन उल्टे पैर चलना शुरू होंगे। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं सोने और चांदी की बढ़ रही कीमतों को देख एक्सपर्ट की तरफ से क्या कहना है।
बीते कल भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (gold and silver on MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। कल सुबह कॉमेक्स पर गोल्ड $5,019.60 प्रति औंस और चांदी का भाव $106.99 प्रति औंस पर थे, जिसके बाद आज तूफानी तेजी के साथ सोना $5168 प्रति औंस और चांदी $113.88 प्रति औंस पर आ गया।
मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX Gold Rate) पर सोने का भाव 1,57,666 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 3,55,800 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुआ। हालांकि, दिन में सोना 1,58,750 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 3,63,000 रुपये प्रति किलो के नए ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गए थे, लेकिन बाजार बंद होने तक हल्की गिरावट नजर आई।
सोने और चांदी पहुंचेंगे नए सिरे पर
एक्सपर्ट (Gold Or Silver Rates) की तरफ से अंदाजा लगाते हुए कहा गया है कि इस साल सोने और चांदी के भाव नई पीक पर जाएंगे। एक्सपर्ट का कहना है कि इस साल चांदी के भाव $200 प्रति औंस तक जा सकता है वहीं, सोने की कीमतों में भी काफी उछाल आ सकता है।
भारत में आज सोने और चांदी की ताजा कीमत
सोने और चांदी दोनों की कीमतों में आज उछाल देखा गया है। आज 28 जनवरी 2026 को सर्राफा बाजार में 1 किलो चांदी की कीमत (Silver Price Today) 3,79,291 रुपये है, जिसमे 23,012 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी नजर आई है। वहीं सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने के ताजा भाव 1,29,672 रुपये प्रति 8 ग्राम है, मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 1,18,752 रुपये प्रति 8 ग्राम है।
