home page

Gold Silver Price : चांदी पहुंची 4 लाख के पास, सोने में भी तगड़ी बढ़ौतरी, जानें आज की कीमत

Gold Silver Price : देश में सोने व चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 28 जनवरी सुबह के समय देश में सोने की कीमतों में कटौती दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार 28 जनवरी की सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में गिरावट हुई है। 
 | 
Gold Silver Price : चांदी पहुंची 4 लाख के पास, सोने में भी तगड़ी बढ़ौतरी, जानें आज की कीमत

HR Breaking News (Gold Silver Rate) आज 28 जनवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 162090 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के रेट 161940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। अगर हम बात करें अंतरराष्ट्रीय बाजार की तो यहां पर सोने के हाजिर भाव वर्तमान में 5087.48 डॉलर प्रति औंस बने हुए हैं। सोने के रेट में बढ़ोतरी की बात करें तो बीते सात कारोबारी सत्रों में सोने के रेट 9 प्रतिशत तक बढ़े हैं। डॉलर में यह बढ़त 416.59 डॉलर की है। 


जानें आज के ताजा भाव 


देश के अलग-अलग शहरों में सोने व चांदी की अलग-अलग कीमतें बनी हुई हैं। आज 28 जनवरी को सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 162090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 148590 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। मुंबई में 24 कैरेट सोने के रेट 161940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 148440 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसी के साथ चेन्नई में भी सोने की यही कीमतें हैं।


अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने के रेट 160199 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 148490 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। गुलाबी नगरी जयपुर में 24 कैरेट सोने की रेट 162090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 148590 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। कोलकाता में 24 कैरेट सोने के रेट 161940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के लिए 148440 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। साथ ही भोपाल में 24 कैरेट सोने के रेट के 161990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 148490 रुपये बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने के रेट 162090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 148590 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। चंडीगढ़ में भी सोने की यही कीमतें दर्ज की जा रही हैं। 


कहां तक जाएगा सोना
इस बीच विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में अभी और बढ़त देखने को मिल सकती है। कुछ विशेषज्ञों का अंदाजा है कि साल 2026 के अंतिम तक सोने की कीमत $6000 प्रति औंस के आंकड़े को पार कर सकते हैं।

वर्तमान में अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की आस लगाई जा रही है। ऐसे में अगर ब्याज दरें कम होते हैं तो सोने व चांदी में निवेश और ज्यादा बढ़ जाएगा। 28 जनवरी को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक का फैसला आ सकता है। उसी के बाद आगामी दिनों में होने वाले सोने की कीमतों में बदलाव का पता चल पाएगा। 


जानें क्या हैं चांदी के रेट 


सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। आज 28 जनवरी की सुबह के समय चांदी के रेट 370100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए थे। एमसीएक्स पर चांदी 3,83,100 रुपये पर पहुंच चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के रेट 112.41 डॉलर प्रति औंस बने हुए हैं। एक ओर जहां निवेशकों का रुझान बढ़ रहा है वहीं, दूसरी ओर औद्योगिक बाजार में भी चांदी की मांग बढ़ रही है।