home page

Gold Silver Prices: लगातार उछाल के बाद फिर फिसला सोना, अब इतने का मिल रहा 10 ग्राम

Gold Price Crash : अगर आप भी सोने-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अभी आपके पास गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है, क्योंकि आज 19 मार्च को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों में गिरावट आई है। ऐेसे में आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में 10 ग्राम  गोल्ड के रेट (Gold Silver Rates Today )  क्या चल रहे हैं। 
 | 
Gold Silver Prices: लगातार उछाल के बाद फिर फिसला सोना, अब इतने का मिल रहा 10 ग्राम

HR Breaking News (Gold Price) बीते  कुछ दिनों के ताबड़तोड़ उछाल के बाद आज 19 मार्च  को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है। लगातार उछाल के बाद एकदम से ही सिल्वर-गोल्ड के रेट क्रैश हो गए हैं। अभी आपके पास सस्ते रेट (Gold Silver Prices) पर गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सोने-चांदी की कीमतों में क्यों गिरावट आई है और कीमतें कितनी हो गई है।

 

 

MCX पर सोने-चांदी के भाव 


MCX पर आज सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices)  में बड़ी गिरावट देखी गई है। आज 19 मार्च 2026 को दोपहर तक 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने के भाव में 6,018 रुपये यानी 3.93 प्रतिशत गिरकर 1,47,007.00 रु पये पर कारोबार कर रहा है। दिन के समय पर सोने ने 1,46,890 रुपये का निचला स्तर भी छुआ। वहीं, 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमतों ने 17,655 रुपये 7.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,30,539.00 रुपये पर आ गई है।

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के रेट 


ग्लोबल मार्केट (Gold rates in international market) में भी सोने पर भार पड़ रहा है। स्पॉट गोल्ड का भाव  1.1 प्रतिशत कम होकर $4,764।27 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जो 6 फरवरी के बाद का नीचला स्तर है। वहीं चांदी भी 4।3 प्रतिशत फिसलकर $72.14 पर ट्रेड कर रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार 28 फरवरी को ईरान पर जो हमला हुआ है, उसके बाद सुरक्षित निवेश के तौर पर डॉलर की मांग में इजाफा हुआ है, जिससे सोने की कीमतों में लगभग 9 प्रतिशत की गिरावट आई है।

इन महानगरों में सोने के भाव


दिल्ली  (Delhi Gold Rate) 


24 कैरेट सोने का भाव- 1,54,790 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव- 1,41,900 रुपये


मुंबई  (Mumbai Gold Rate)


24 कैरेट सोने का भाव- 1,54,640 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव- 1,41,750 रुपये


चेन्नई  (Chennai Gold Rate) 


24 कैरेट सोने का भाव- 1,54,640 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव- 1,42,600 रुपये

हैदराबाद (Hyderabad Gold Rate)


24 कैरेट सोने का भाव- 1,54,690 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव- 1,42,620 रुपये


अचानक से क्यों सस्ता हुआ सोना


अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve)  के फैसले से सोने -चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। फेड ने ब्याज दरों को 3।5 प्रतिशत से 3.75 प्रतिशत के बीच बरकरार रखा है और हिंट दिया है कि अभी दरों में कटौती के कोई आसार नहीं है। जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं और डॉलर में मजबूती आती है तो सोने जैसी सेफ-हेवन एसेट की चमक में कमी आती है, क्योंकि लोग डॉलर और ट्रेजरी बॉन्ड्स में पैसा लगाना ज्यादा पसंद करते हैं।

आगे क्या रहेगी सोने-चांदी की चाल 


जानकारों का कहना है कि MCX गोल्ड (mcx gold) के लिए 1,50,000 रुपये-1,52,000 रुपये का स्तर एक मजबूत सपोर्ट जोन था, जिसे मार्केट ने तोड़ दिया है। अब अगर यह 1,48,000 रुपये के नीचे बना रहता है, तो कमजोरी में बढ़ौतरी हो सकती है। चांदी के लिए भी 2,40,000 रुपये का स्तर टूटना बड़ी गिरावट हिंट है। उम्मीद है कि आगे भी सोने की कीमतें और नीचे जा सकती हैं।