home page

Gold silver rate : 1 लाख 75 हजार गिरी चांदी, सोने में भी जबरदस्त गिरावट, चेक करें आज के ताजा रेट

Gold silver price : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, लेकिन बीते दिनों सोने और चांदी की कीमतों में अचानक से गिरावट का दौर शुरू हो गया और कीमतें काफी ज्यादा नीचे आ गई है। चलिए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं कि फिलहाल सोने और चांदी के ताजा भाव क्या चल रहे हैं।
 | 
Gold silver rate : 1 लाख 75 हजार गिरी चांदी, सोने में भी जबरदस्त गिरावट, चेक करें आज के ताजा रेट

HR Breaking News : (Gold Silver Price Today) सोने और चांदी की कीमतों ने पिछले कई दिनों से बुलेट ट्रेन की रफ्तार पकड़ रखी थी। हर कोई सोने और चांदी की खरीदारी करने के मामले में अपने पैर पीछे कर रहा था लेकिन 29 जनवरी रात 9:00 बजे कुछ ऐसा हुआ की कीमतों में एकदम गिरावट का दौर शुरू हो गया और निवेशकों के पसीने छूट गए। 


2025 में भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा तेजी (Gold Rate Hike) देखने को मिली थी, वही 2026 के पहले महीने में भी तेजी बरकरार रही। लेकिन महीने के आखिर में कीमतों ने एक दम रिवर्स गियर पकड़ लिया और हर किसी को चौंकाते हुए कीमत काफी ज्यादा नीचे आ गई। 


चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट


चांदी की कीमतें (Silver Rate Down) पिछले दिनों से काफी ज्यादा ऊपर भागती जा रही थी, लेकिन एकदम से आई गिरावट ने निवेशकों के चेहरों के रंग उड़ा दिए हैं। चांदी की कीमतों में तकरीबन एक लाख 75 हजार रुपए की गिरावट आ चुकी है। जी हां, 29 जनवरी के दिन में एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों ने चार लाख 20 हजार के आंकड़े को टच कर लिया था, लेकिन गिरावट के इस दौर में चांदी की कीमतें आज 2 फरवरी के दिन, खबर लिखते समय एमसीएक्स पर 246283 रुपए चल रही है।


सोने की कीमतें भी आई नीचे


पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों (Gold Rate) में भी काफी ज्यादा तेज रफ्तार पकड़ रखी थी। लगातार बढ़ रहे सोने के दामों को देखकर कोई इसे खरीदने में अपने पैर पीछे कर रहा था। सोनी की कीमतों ने 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को टच कर लिया था, 29 जनवरी रात 9:00 बजे आई गिरावट के बाद सोने की कीमतों ने भी उल्टे कदम रखने शुरू कर दिए है। सोने की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। आज 2 फरवरी के दिन खबर लिखने के वक्त MCX पर सोने की गिनते 143900 पर ट्रेड कर रही है।


सोने और चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में आई इस गिरावट की वजह से मार्केट में काफी ज्यादा हलचल मच गई है। एक्सपर्ट्स की तरफ से कहा गया है कि जिस तरह से सोने और चांदी की कीमतों में रफ्तार पकड़ी थी उसी तरह से अब नीचे भी आ रही है। कई लोगों का मानना है कि सोने और चांदी की कीमतें अपने पहले वाले लेवल पर आकर अटक जाएंगी, लेकिन माहौल को देखते हुए अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।