hrbreakingnews.com

Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानिये अपने शहर का ताजा भाव 

Gold- Silver Latest Price : सोने-चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी के भाव ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। साल 2025 में बंपर इजाफा देखने को मिला है। वहीं साल 2026 के पहले महीने में सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में ऐतिहासिक गिरावट भी दर्ज की गई है आज 10 फरवरी को फिर से दोनों कीमती धातुओं के रेट में बड़ा बदलाव हुआ है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 
 
Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानिये अपने शहर का ताजा भाव

HR Breaking News - (Gold Price Today)। दुनिया भर में हर किसी की जुबान पर सोने व चांदी का जिक्र है। पिछले एक साल से सोने व चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे बड़े बदलाव ने सभी को चौंका दिया है। पिछले साल जनवरी 2025 में 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1 लाख 57 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमतें भी दो से तीन गुना महंगी हो गई है। 


MCX पर सोने का भाव - 


8 फरवरी को सोने व चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। लेकिन आज दोनों कीमती धातुओं के रेट में गिरावट आई है। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर वायदा भाव आज 0.25% कम होकर 1,57,669 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। कल बढ़कर 1,58,394 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। पिछले कारोबारी दिन यह 1,55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले 29 जनवरी को सोना (gold rate) 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर था। 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव - 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना (Gold Rate Today) 1% महंगा होकर 5,012.94 डॉलर प्रति औंस हो गया है। वहीं आज 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,58,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के टॉप लेवल पर कारोबार कर रहा था। 


IBJA के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह तक सोने की कीमत (Gold Price) 1,54,876 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक बढ़कर 1,55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। 


सोने की शुद्धता    सुबह के रेटदोपहर के रेट    
सोना 24 कैरेट    154876      155700
सोना 23 कैरेट    154256     155077    
सोना 22 कैरेट    141866      142621     
सोना 18 कैरेट    116157     116775 
सोना 14 कैरेट    90603     91085


पिछले दिन सोना का भाव


मजबूत वैश्विक रुख और कमजोर डॉलर के कारण सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में गोल्ड (Delhi Gold Rate) लगभग 1% बढ़कर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसके अलावा, 24 कैरेट गोल्ड 1,300 रुपये उछलकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। पिछले सत्र में यह 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना एक प्रतिशत बढ़कर 5,012.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को डॉलर में गिरावट और सटोरिया लिवाली के कारण सोने में तेजी रही। डॉलर इंडेक्स करीब 0.30 प्रतिशत के नुकसान के साथ 97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिससे सर्राफा की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापक वैश्विक वृहद आर्थिक अनिश्चितता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) की भू-राजनीतिक और टैरिफ से संबंधित मुद्दों पर बार-बार और अप्रत्याशित बयानबाजी कीमती धातुओं के लिए सुरक्षित-निवेश परिसंपत्ति के रूप में मांग को बढ़ावा देती है।

HDFC सिक्योरिटीज के गांधी ने कहा कि कीमती धातुओं (Gold Rate) में निवेशकों की भावना को चीन से आए सप्ताहांत के आंकड़ों से और बढ़ावा मिला, जिसमें दिखाया गया कि पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (People's Bank of China) ने ऊंची कीमतों के बावजूद जनवरी में लगातार 15वें महीने सोने की खरीदारी जारी रखी। आंकड़ों के मोर्चे पर, व्यापारी बुधवार को जारी होने वाले अमेरिका के मासिक रोजगार आंकड़े  का इंतजार कर रहे हैं।