hrbreakingnews.com

Gold Silver Rate : सोना 1080 और चांदी 7500 रुपये सस्ती, चेक करें आज का ताजा भाव 

Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमत में पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्टूबर की शुरुआत में आई भारी गिरावट के बाद अब पिछले दो दिन से सोने और चांदी में तेजी दर्ज की गई है। अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो ज्वेलर के पास जाने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक कर लें। चलिए खबर में जानते हैं -

 
Gold Silver Rate : सोना 1080 और चांदी 7500 रुपये सस्ती, चेक करें आज का ताजा भाव 

HR Breaking News - सोने और चांदी की कीमतों ने निवेशकों और खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल पिछले कुछ दिन से दोनों कीमती धातुओं में भारी उतार-चढ़ाव आया है। एक पल में सोने-चांदी के रेट (aaj sone chandi ka rate) सातवें आसमान में पहुंच जाते हैं। वहीं अगले ही पल इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिलती है। कई दिनों से जारी गिरावट के बाद 8 और 9 अक्टूबर को सोने चांदी में तेजी देखने को मिली। आज शनिवार और कल रविवार को दो दिन बाजार बंद रहेगा। इसलिए शुक्रवार का रेट ही मान्य होगा।

18, 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत - 

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,49,430 रुपए है। इसमें 1292 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,878 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,11,273 रुपये प्रति दस ग्राम है। 

1 महीने में सोने और चांदी में भारी गिरावट - (chandi ka rate)


पिछले 1 महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने- चांदी (sone ka bhav) में गिरावट आई है। 10 सितंबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,770 रुपए प्रति 10 ग्राम थी और आज 10 अक्टूबर 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,51,690 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसमें 1080 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी की बात करें तो एक महीने पहले यानी 10 सितंबर 2026 को 1 किलो चांदी कीमत 2,33,600 प्रति किलोग्राम थी और आज 10 अक्टूबर को 1 किलो चांदी कीमत 2,26,000 रुपये है। इसमें कुल 7500 की गिरावट दर्ज की गई है। 

MCX पर सोने और चांदी का भाव - 

9 अक्टूबर को एमसीएक्स (MCX gold silver rate) पर 1 किलो चांदी की कीमत 2,25,820 प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई है। इसमें कल 2940 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। वहीं एमसीएक्स पर 9 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड 1,51,503 रुपए पर कारोबार करता नजर आया है। इसमें 1893 रुपए की तेजी दर्ज की गई है।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में तेजी - 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी (gold silver latest price) में हल्की तेजी देखने को मिली है। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,200 प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया है। वहीं चांदी 60 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई है।

इस वजह से बना सोने और चांदी पर दबाव - 

एक्सपर्ट के अनुसार सोने और चांदी का भाव (sone chandi ka bhav) पिछले एक हफ्ते में एक सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया है। इसकी वजह बॉन्ड यील्ड का लगातार 5% और कच्चे तेल का $100 प्रति बैरल से ऊपर रहना है। वहीं मजबूत डॉलर की वजह से सोने चांदी पर दबाव बना हुआ है अनुमान है कि त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में आने वाले दिनों में सोने चांदी की मांग बढ़ने से तेजी देखने को मिल सकती है।