Gold Silver Rate : सोना 2% और चांदी 4.2% सस्ती, जानिये ताजा भाव
Gold Silver Rate : त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और आए दिन सोने चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले काफी दिनों से दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने 2 प्रतिशत और चांदी 4.2% तक सस्ती हो गई है। अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो नीचे खबर में लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक कर लें।
HR Breaking News - दशहरे और दिवाली के लिए सोने चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल सोने चांदी में आई बंपर तेजी के बाद अब कई दिनों से भारी गिरावट दर्ज की गई है। दोनों कीमती धातुओं के रेट काम होते जा रहे हैं। इस बीच सोने चांदी (sone chandi ki kimat) की खरीदारी करने का सही मौका हो सकता है।
आज गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर सराफा बाजार बंद रहेगा। ऐसे में सोने चांदी के घरेलू बाजार में अगला कारोबारी अपडेट बाजार खुलने के बाद होगा। निवेश और खरीदारों के लिए यह देखना बहुत जरूरी है की छुट्टी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार और रुपए की चाल का घरेलू कीमतों पर क्या असर पड़ेगा।
वैश्विक बाजार में सोन चांदी का रेट -
वैश्विक बाजार में आज सोने चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। हाजिर सोना 11.94 डॉलर यानी 0.29% बढ़कर 4,169.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत लगभग 1% बढ़कर 60.79 डॉलर प्रति उसे पर कारोबार करती नजर आई है।
MCX पर सोने चांदी की कीमत - (aaj sone chandi ka rate)
एमसीएक्स (MCX gold rate) आज बंद है। इसलिए 1 अक्टूबर 2026 का भाव मान्य होगा। 1 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,914 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। इसमें 1797 रुपए की तेजी दर्ज की गई। वहीं चांदी की बात करें तो 1 किग्राग्राम चांदी का भाव 2,26,432 रुपए है। इसमें 2,726 की तेजी आई है।
एक हफ्ते में सोना 2 और चांदी 4.2 प्रतिशत सस्ती -
अगर पूरे सप्ताह के हिसाब से देखें तो सोने चांदी (gold silver rate) में बड़ी गिरावट है। एक हफ्ते में सोने की कीमत 2,800 यानी 2% तक गिर गई है। वहीं चांदी 4.2% यानी 10,000 सस्ती हुई है।
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमत - (sone ka bhav)
आज 2 अक्टूबर 2026 को दिल्ली (Delhi gold rate) में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,37,500 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,12,500 प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Mumbai Gold Rate) 1,50,260 है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,37,738 रुपए प्रति 10 ग्राम ,है 18 कैरेट सोना 1,12,695 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Chennai Gold Rate) 1,50,700 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 1,38,142 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 1,13,025 प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का रेट (Kolkata Gold Rate) 1,50,060 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने कीमत 1,37,555 रुपए है और 18 कैरेट सोने का भाव 1,11,245 रुपए प्रति 10 ग्रामहै।
