Gold Silver Rate : सोने चांदी की गिरावट ने निकाले आंसू, दो दिन के निवेशक आए घाटे में
HR Breaking News : (Gold Silver Rate Down) सोने और चांदी की कीमतों में पिछले दिनों से काफी ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा था। लगातार बढ़ रही कीमतों को देख निवेशक काफी खुश हो रहे थे, लेकिन कल रात सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के रेट गिर जाने से निवेशकों के आंसू निकल आए हैं।
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में आज भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold Silver Rate) का दौर जारी है। सोने की कीमतों में अचानक आई इस गिरावट की वजह से पूरे बाजार में एक अनिश्चितता का माहौल बन गया है। एमसीएक्स पर भी आज सोने के भाव में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।
एमसीएक्स पर सोने-चांदी के भाव
MCX पर सोने के भाव फिलहाल 164630 रूपये ट्रेड कर रहे हैं, एमसीएक्स (Gold and silver prices on MCX) पर आज सोने का लो प्राइस जाने तो वह 1159250 रूपये था वहीं, हाई प्राइस की बात करें तो 1,68,000 के आंकड़े को सोने ने आज टच किया है। बात की जाए चांदी की तो चांदी की कीमतें (silver prices today) भी आज 3,89,986 रूपये के आंकड़े को टच करके फिलहाल 3,67,321 रुपए आ चुकी हैं।
कल दिन के समय सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के भाव (silver or gold rate) लगातार ऊपर की तरफ भाग रहे थे लेकिन रात के समय सोने और चांदी की कीमतों में एकदम से गिरावट का दौर शुरू हुआ जिसे देख निवेशकों के आंसू आ गए। सोने की कीमतों में अचानक आई इस गिरावट की वजह से मार्केट में काफी ज्यादा हाल-चाल मच गई है।
सराफा बाजार में (gold and silver prices in the bullion market) बीते कल शुद्ध सोने के भाव ने 177000 रूपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को टच कर लिया था, वहीं चांदी के भाव कल 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर चले गए थे। लेकिन इन दोनों कीमतों धातुओं की कीमतों ने हर किसी को चौका दिया है।
सोने-चांदी में कीमतों का कारण
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट (gold or silver rate) का बड़ा कारण मुनाफा वसूली रहा है। चांदी की कीमत एकदम से चार लाख 20000 को पार कर गई थी और सोने की कीमत तकरीबन 177000 रूपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े पर जा चुकी थी, जिसके बाद निवेशकों ने रेट गिरते देखकर इन्हे बेचना शुरू कर दिया। हालांकि कल रात को ही थोड़ी रिकवरी जरूर देखने को मिली, लेकिन डर अब भी बरकरार है।
सोने और चांदी की कीमतों में एकदम से आई इस गिरावट (gold or silver rate down) की वजह से निवेशक काफी डर गए हैं तथा निवेश करने के मामले में अपने पैर पीछे करने लगे हैं।
