Gold Silver Rate: सोने-चांदी की दौड़ रही उल्टी गाड़ी, जाने कितनी गिर गई कीमत
Gold Silver Rate - वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। देश के प्रमुख सराफा बाजारों में दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे आए हैं...ऐसे में खरीदारी की प्लानिंग करने से पहले जरूर चेक कर लें अपने शहर के ताजा रेट-
HR Breaking News, Digital Desk- (Gold Silver Price) अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण मिडिल ईस्ट में संकट का माहौल है, लेकिन इसके बावजूद देश में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 7 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना घटकर (24 carat gold reduced) 1,61,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1,61,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। एक दिन पहले 6 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 1,100 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत गिरकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। कारोबारियों की लगातार दूसरे दिन की मुनाफावसूली को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है।
हालांकि मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से विदेश में सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की मांग बढ़ी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 14.70 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस हो गया।
देश के प्रमुख शहरों के गोल्ड रेट-
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price in Delhi) 161270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई (Mumbai Gold Price), चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 147690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161120 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु (Banglore gold price) में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 161120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 147690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर - 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) -24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली - 147840 - 161270
मुंबई - 147690 - 161120
अहमदाबाद - 147740 - 161170
चेन्नई - 147690 - 161120
कोलकाता - 147690 - 161120
हैदराबाद - 147690 - 161120
जयपुर - 147840 - 161270
भोपाल - 147740 - 161170
लखनऊ - 147840 - 161270
चंडीगढ़ - 147840 - 161270
28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एयर स्ट्राइक कर सैन्य कार्रवाई शुरू की। इसके जवाब में ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले किए और मध्यपूर्व के कई क्षेत्रों में तनाव बढ़ गया। वहीं डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि ईरान के साथ किसी भी समझौते की संभावना तभी है, जब वह बिना शर्त सरेंडर करे।
चांदी की कीमत (silver price)-
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमतों में भी 7 मार्च की सुबह उतार-चढ़ाव (today silver price) देखने को मिला। इसकी कीमत करीब 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 600 रुपये गिरकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव (Spot price of silver in the international market) 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।
