Gold Silver Rate : सोने चांदी में आज भी गिरावट, सर्राफा कारोबारियों ने बताया कल क्या रहेगा बाजार हाल
HR Breaking News : (Gold Silver Rate Today) सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, लेकिन एकदम से आई इस गिरावट ने निवेशकों के पसीने छूटा दिए हैं। सोने और चांदी दोनों की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट (Gold Silver Rate Down) देखने को मिली जिसकी वजह से हर किसी के चेहरों के रंग उड़ गए। सर्राफा कारोबारियों की तरफ से कल के बाजार के भाव को लेकर अपडेट जारी किया है। चलिए खबर में जानते है कल कैसा रहेगा बाजार का हाल।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 के फ्यूचर प्राइस में सोने और चांदी के भाव में भयंकर गिरावट दर्ज की गई है। 5 मार्च को चांदी के FUTCOM कॉन्ट्रैक्ट का लास्ट ट्रेड पाइस (LTP) 2,66,663 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यह पिछले बंद मूल्य 2,91,925 रुपये से 25,262 रुपये यानी 8.65% कम है। चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट में से एक है और चांदी की कीमतें (Silver Price) जिस तरह उपर गई थी उसी तरह नीचें भी आई है।
सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट (Gold Rate Hike) देखी गई है। 5 मार्च 2026 के FUTCOM कॉन्ट्रैक्ट में भी सोने में 4.84% की गिरावट नजर आई। सोने का बेहद कम रेट 1,45,701 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि इसे पहले का बंद रेट 1,53,113 रुपये था। ऐसे में सोने की कीमतों में भी 7412 रुपए की गिरावट देखी गई है। कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। कीमतों में आई इस गिरावट ने बाजार में हलचल मचा दी है।
जयपुर सर्राफा बाजार की बात करे तो
MCX पर जारी गिरावट (Jaipur Bullion Market) का असर अब जयपुर ही नही बल्कि पूरे देश के सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से गिरावट हो रही है, जिससे हर कोई चांदी खरीदने के मामलें में अपने पैर पीछे कर रहा है। सर्राफा व्यापारी (Bullion trader) आम लोगों से महंगे दाम पर खरीदारी करने से कतरा रहे हैं। बाजार में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। जयपुर के एक सर्राफा व्यापारी का कहना है कि बीते कल को सर्राफा बाजार में चांदी 2 लाख 92 हजार रुपये और सोना 1 लाख 58 हजार रुपये पर बंद हुआ।
कल सोने में आ सकती है गिरावट
सराफा बाजार के व्यापारियों का कहना है कि सोने और चांदी का भाव (Gold Silver Rate Monday) सोमवार को फिर से खुलेगा। व्यापारियों की तरफ से कहा गया है कि आज 1 फरवरी के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में एमसीएक्स पर गिरावट नजर आई थी और अंदाजा लगाया जा रहा है कि सोमवार को भी दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट का दौर जारी रहेगा।
सोमवार को और सस्ता हो सकता है सोना-चांदी
सर्राफा व्यापारी ने बताया के सोने-चांदी का भाव (Latest Gold Silver Price) सर्राफा बाजार में अब सोमवार को फिर से खुलेगा। व्यापारी ने कहा कि जिस तरह से एमसीएक्स पर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में अनुमान है कि सोमवार को सर्राफा बाजार में भी सोना-चांदी का भाव और नीचे आ सकता है।
कॉपर की कीमतों में भी आई गिरावट
एमसीएक्स पर सोने और चांदी (Gold or silver rate on MCX) के साथ-साथ अन्य धातुओं पर भी असर पड़ा है। आपको बता दे की 27 फरवरी 2026 के वायदा कॉन्ट्रैक्ट का LTP 1,237 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जो पिछले बंद मूल्य 1,293 रुपये से 4.31% नीचे है। यह संकेत वैश्विक उद्योगों में धातुओं की मांग में कमी दर्शा रहा है।
वायदा बाजार में कारोबार की बात करे तो...
MCX पर जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, 5 मार्च के सिल्वर वायदा कॉन्ट्रैक्ट में तकरीबन 4,855 लॉट्स का कारोबार हुआ और ओपन इंटरेस्ट 7,581 लॉट्स रहा। वहीं, गोल्ड के 5 मार्च कॉन्ट्रैक्ट में वॉल्यूम 64,334 लॉट्स तक पहुंचा। इससे पता चलता है कि निवेशकों की रूची इन धातुओं में अब तक बनी हुई है, हालांकि कीमतों में कमी की वजह से बाजार में बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है।
निवेशकों को सोच कर रखनें होंगे कदम
सलाहकारों (Gold Silver Price) का मानना है कि ब्याज दरों में बदलाव, वैश्विक आर्थिक मंदी और मुद्रास्फीति जैसे कारकों की वजह से इन धातुओं के भावों में बदलाव देखा जा रहा है। अगले सप्ताह से यदि आर्थिक स्थिति स्थिर होती है तो इन धातुओं के दामों में सुधार की संभावना है। लेकिन अब तक का माहौल देख कर निवेशकों के लिए हर कदम सोच कर रखना ही फायदेमंद होगा।
वायदा बाजार पर STT में बढ़ोतरी
सरकार ने यूनियन बजट 2026 में वायदा सौदों पर STT (सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% करने का प्रस्ताव रखा है। इसका शेयर बाजार के निवेशकों पर सीधा असर पड़ेगा, क्योंकि उन्हें अपने शेयर बेचने पर ज्यादा टैक्स देना होगा।
