Gold-Silver Rate : 7वे सातवें पर पहुंचे सोने-चांदी के रेट, तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, जानिये अपने शहर का ताजा भाव
Sone Chandi ki kimat : देशभर में सोने व चांदी की कीमतों कई दिनों से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। आए दिन सोने-चांदी के रेट रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे हैं। कल सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। लंबे समय के बाद चांदी 3 लाख रुपये किलो पर जा पहुंची है। वहीं सोने की बात करें तो सोना अंतरराष्ट्री स्तर पर 5,391 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (Gold-Silver Rate)। सोने चांदी की कीमतों में एक बार फिर से बंपर तेजी देखने को मिली है। 29 जनवरी 2026 को सोने और चांदी में ऐतिहासिक गिरावट के बाद कल सोमवार 2 मार्च 2026 को दोनों कीमती धातुओं के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे। चांदी (Chandi ka rate) एक बार फिर ₹3,00,000 के आंकड़े पर पहुंच गई है। वहीं सोना भी 1,70,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर जा पहुंचा है। इससे निवेशकों को खूब मुनाफा हुआ है तो वहीं खरीदारों की टेंशन बढ़ गई है।
सोने चांदी में बंपर तेजी -
आज 3 फरवरी को होली के त्यौहार के दिन एमसीएक्स (MCX Live Rate) बाजार बंद रहा है, लेकिन घरेलू बाजार में आज भी सोने की खरीद-फरोख्त हुई है। आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और इजरायल ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर के बाजारों में हलचल तेज हुई है। निवेशकों के मन में डर है कि अगर यह जंग लंबी खींचती है तो महंगाई और बढ़ेगी। इसी वजह से लोग अब सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। सोने और चांदी (sone chandi ka rate) को सेफ एसेट माना जाता है। अब लोग जमकर सोने और चांदी में पैसा लगा रहे हैं, जिसकी वजह से दोनों कीमती धातुओं के रेट को सपोर्ट मिला है और एक दिन में इतनी बड़ी तेजी देखने को मिली है।
इस वजह से आई तेजी -
ईरान और इजरायल के बीच जारी हमले की आशंका के चलते लगातार पांचवें दिन सोने के भाव (gold rate hike) बड़े हैं। ग्लोबल मार्केट में सपोर्ट गोल्ड 1% महंगा होकर 5370 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। वहीं इस गोल्ड 1.5% बढ़कर 5,391 डॉलर प्रति औंस के पार जा पहुंचा है।
आज चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल
सोने की तरह चांदी की कीमतों (gold silver price) में भी आज बंपर उछाल देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट सिल्वर 1.4% बढ़कर 90.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। भारत की बात करें तो चांदी की कीमतें 3,15,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई हैं।
क्या एक बार फिर चांदी 4 लाख के पार जाएगी -
सोने की तरह चांदी की कीमतें (Gold Silver rate hike) भी हाई लेवल पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सपोर्ट सिल्वर 1.4 प्रतिशत महंगी होकर 90.67 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। भारत में चांदी की कीमतों की बात करें तो यह 3,15,100 रुपए प्रति किलोग्राम के हाई लेवल पर जा पहुंची है। एक्सपर्ट द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फिर कुछ ही दिनों बाद चांदी 4,20,000 के आंकड़े को टच करेंगी।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट -
दिल्ली में 24 कैरेट सोना (Delhi Gold rate) 17,065 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि मुंबई और कोलकाता में यह 17,050 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है।
नोएडा में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sone ki Kimat) 16,205 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 17,083 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
