home page

Gold Silver Rate : 1 महीने 4 दिन में सोना 14 हजार रुपये सस्ता, चांदी में ₹1.19 लाख की बड़ी गिरावट, आगे कैसे रहेगी चाल

Gold-Silver Latest Price : साल 2025 में सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली। लेकिन 2026 में दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त उतार चढ़ाव देखने को मिला है। 29 जनवरी को आई बड़ी गिरावट के बाद सोने और चांदी के दाम कुछ ही दिनों में संभल गए। लेकिन 34 दिन यानी बीते एक महीने चार दिन के आंकड़े पर नजर डालें तो सोना 14,000 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ है। वहीं चांदी 1,19,000 प्रति किलो तक लुढ़क गई है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -

 | 
Gold Silver Rate : 1 महीने 4 दिन में सोना 14 हजार रुपये सस्ता, चांदी में ₹1.19 लाख की बड़ी गिरावट

HR Breaking News - (sone chandi taja bhav)। सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के रेट ने सभी को चौंका रखा है। कभी एक दिन में सोने और चांदी के रेट 7वें आसमान पर जा पहुंचते हैं। वहीं अगले दिन एक झटके में यह अर्स से फर्श पर आ जाते हैं। इस समय खरीदारों और निवेशकों की टेंशन बढ़ती जा रही है, लेकिन पिछले कई दिनों से आ रही बड़ी गिरावट के बाद आज होली के दिन MCX पर सोने और चांदी (MCX Gold Silver Rate) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।


सोने-चांद का ताजा भाव  -


IBJA के आंकड़ों के अनुसार, सोने और चांदी के रेट में पिछले दिनों आई बड़ी गिरावट निवेश को द्वारा की गई प्रॉफिट बुकिंग की वजह रही है। आज 4 मार्च 2026 को एमसीएक्स पर चांदी ₹4000 महंगी होकर 2,70,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है, जबकि सोमवार को इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। अब सोने की बात करें तो इसमें ₹1500 का उछाल आया है एमसीएक्स (MCX Gold Rat) पर गोल्ड 162500 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 


1 महीने चार दिन में सोने-चांदी में इतनी गिरावट - 


पिछले 34 दिन यानी 1 महीने 4 दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में बड़ा बदलाव हुआ है। 29 जनवरी को गोल्ड 1,76,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहा था। अब इसमें 14,799 की गिरावट आई है। 29 जनवरी को चांदी 3,86,000 के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार करती नजर आई। इसके बाद 34 दिन में यह 1,19,000 तक सस्ती हो गई मासिक आंकड़ों को देखें तो चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। 


 

ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: आयात केंद्रों से शहर की दूरी जितनी ज्यादा होगी, ईंधन और सुरक्षा का खर्च उतना ही बढ़ेगा, जिससे दाम महंगे हो जाते हैं.
खरीद की मात्रा: दक्षिण भारत जैसे राज्यों में सोने की खपत बहुत ज्यादा है। वहां ज्वेलर्स थोक में खरीदारी करते हैं, जिससे उन्हें मिलने वाली छूट का फायदा वे ग्राहकों को कम दाम के रूप में देते हैं।


लोकल एसोसिएशन - 

हर शहर की अपनी ज्वेलरी एसोसिएशन होती है, जो स्थानीय मांग के हिसाब से रेट तय करती है। अगर किसी ज्वेलर के पास पुराने सस्ते रेट पर खरीदा हुआ स्टॉक है, तो वह ग्राहकों को थोड़े कम दाम पर सोना बेच सकता है।

आगे कैसे रहेंगे सोने चांदी के रेट - 


एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने-चांदी (Gold rate 2026) की अगली चाल अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और मिडिल ईस्ट (ईरान-इजराइल-अमेरिका) के तनाव पर टिकी है। यदि आने वाले दिनों में तनाव कम नहीं होता है तो बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। 

एक्सपर्ट ने बताया कितना महंगा होगा सोना और चांदी - 

जतिन त्रिवेदी (LKP सिक्योरिटीज) के अनुसार अगर सोना ₹1,72,000 का स्तर पार करता है, तो इसमें जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं पोनमुडी आर (एनरिच मनी) का कहना है अगर चांदी 2,50,000 से 2,70,000 के बीच टिकी रहती है, तो यह दोबारा 3,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक  पहुंच सकती है।