Gold Silver Rate : सोने में चांदी से दोगुनी बढ़ौतरी, सिल्वर-गोल्ड का नया रिकॉर्ड
Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। बीते काफी दिनों से दोनों कीमती धातुओं के रेट रॉकेट की स्पीड से बढ़ रहे हैं। आज चांदी की कीमतों ने इतिहास रच दिया है दरअसल, यह 4 लाख रुपये किलो से ऊपर जा पहुंची है। वहीं सोना 11 प्रतिशत से ज्यादा महंगा हुई है। सोना चांदी से दोगुना अधिक महंगा हुआ है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव
HR Breaking News - (Sone Chandi ka bhav)। सोने और चांदी के दाम आए दिन नया रिकॉर्ड कायम करते जा रहे हैं। अब सोना भी चांदी की तरह बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रहा है। आज 29 जनवरी को चांदी 4 प्रतिशत महंगी हुई है वहीं सोना (Gold Rate) 11 प्रतिशत से अधिक महंगा हुआ है। सोना के रेट चांदी से भी दोगुने बढ़ चुके हैं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया यानी MCX पर सोने चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी दर्ज की गई है। गुरुवार को एमसीएक्स पर मार्केट ओपन होते ही सोना चांदी कीमतों ने नया ऐतिहासिक रच दिया है। पहली बार चांदी का भाव (Silver Rate Hike) आज 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार निकल गया है। वहीं सोने की कीमतें भी 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचने वाली है। कॉमेक्स पर भी आज गोल्ड और सिल्वर रेट में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।
MCX पर सोने-चांदी का ताजा भाव -
बुधवार को MCX पर सोने का भाव (Sone ka bhav) 1,66,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। जो आज 1,79,186 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कल चांदी की कीमतें 3,86,530 किलोग्राम के अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर क्लोज हुई थी। वहीं आज चांदी (Silver Rate Today) 4,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुका है।
कॉमेक्स पर सोने-चांदी का रेट -
आज सुबह 29 जनवरी 2026 को कॉमेक्स पर गोल्ड का रेट (Gold rate hike) $5500 प्रति औंस का नया हाई रिकॉर्ड बनाते हुए $5538 प्रति औंस पर आ चुका है। ऐसे ही सिल्वर रेट $117.24 प्रति औंस पर आ गया। इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों से ज्यादा सोने में तेजी देखने को मिल रही है। जिस तहर से सोने व चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में बंपर तेजी देखने को मिल रही है आने वाले दिनों में दोनों के भाव और भी महंगे हो सकते हैं।
