home page

Gold Silver Rate : सोने 1% डाउन, चांदी में 3.97% की गिरावट, जान लें अपने शहर का ताजा भाव

Sone Chandi ki kimat : सोने-चांदी की कीमतों में बंपर तेजी के बाद अब जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। दो दिन बाजार बंद रहने के बाद आज सुबह दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना (Gold Price) 1 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया है तो वहीं MCX पर फ्यूचर चांदी (Silver Rate) 5500 रुपये किलो से ज्यादा सस्ती हुई है। अगर आप आज सोने और चांदी का ताजा भाव जानना चाहते हैं तो बाजार जाने से पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें। 

 | 
Gold Silver Rate : सोने 1% डाउन, चांदी में 3.97% की गिरावट, जान लें अपने शहर का ताजा भाव 

HR Breaking News - (Gold Silver rate)। देशभर में सोने-चांदी के भाव चर्चा का विषय बने हुए हैं। ईरान, अमेरिका और इजराल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ता जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद सोने और चांदी में गिरावट (Gold Silver rate) देखने को मिल रही है। जब भी युद्ध कि स्थिति बनती है तो सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिलता है लेकिन इस बार कहानी कुछ ओर ही है।  

सोने और चांदी का ताजा भाव - 


आज सोमवार, 16 मार्च को दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट आई है। आज सुबह देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता (Delhi Gold Rate Today) होकर 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में सोने की कीमत 1,59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 2,990 रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड रेट (Sone ka Rate) की बात करें तो इसमें 3650 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार, 13 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में गोल्ड का रेट 2,000 रुपये यानी 1.21 प्रतिशत सस्ता होकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट - 


एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका कारण डॉलर का मजबूत होना और वैश्विक मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता है। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बंपर उछाल आया है जिससे महंगाई बढ़ने का डर पैदा हो गया है। इसके चलते केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक रुख बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना भाव (Gold Rate) 4,986.34 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। 

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा रेट - 


देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold rate) 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate TOday) 1,46,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का रेट 1,59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Sone ka rate) 159650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 146340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


 
शहर     22 कैरेट सोना  24 कैरेट सोना
दिल्ली        146490     159800
मुंबई          146340    159650
अहमदाबाद 146390    159700
चेन्नई          146340    159650
कोलकाता   146340    159650
हैदराबाद    146340    159650
जयपुर        146490    159800
भोपाल        146390    159700
लखनऊ      146490    159800
चंडीगढ़       146490    159800


आज सिल्वर का लेटेस्ट रेट - 

सोने के साथ साथ आज चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में भी भारी गिरावट आई है। आज सोमवार, 16 मार्च की सुबह सिल्वर टूटकर 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक सप्ताह में चांदी 10,000 रुपये सस्ती हो चुकी है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी का रेट 11,000 रुपये यानी 3.97 प्रतिशत टूटकर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी (Chandi ka Bhav) का हाजिर भाव 80.03 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।