hrbreakingnews.com

Gold Silver Rate : सोने की कीमतों में 27 सितंबर 2026 को आई गिरावट, देखें क्या चल रही है ताजा कीमत 

Gold Silver Rate :अब कुछ ही दिनों में त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बीते दिनों की गिरावट के बाद आज 27 सितंबर को सोने की कीमतों (Gold Silver Rate) में नरमी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
 
Gold Silver Rate : सोने की कीमतों में 27 सितंबर 2026 को आई गिरावट, देखें क्या चल रही है ताजा कीमत 

HR Breaking News (Gold Silver Rate) सोने-चांदी की बढ़ती-घटती कीमतों को लेकर बाजार में हलचल बढ़ गई है। खरीददारों की नजर अब सोने-चांदी की अपडेटेड कीमतों पर टिकी है। जहां बीते 5 दिनों से सोने-चांदी कीमतों में नरमी देखने को मिल रही थी। वहीं, आज 27 सितंबर को सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में गिरावट का सिलसिला जारी है। आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में सोने की ताजा कीमतें (latest gold prices) क्या चल रही है।

MCX पर गोल्ड का भाव 


MCX पर गोल्ड का भाव (Gold Rate on MCX) 1,50,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अब तक एमसीएक्स पर गोल्ड का न्यूनतम भाव 150411.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना है और उच्चतम भाव 152000 प्रति 10 रहा है। सुबह MCX पर गोल्ड 151010 प्रतिदिन 10 ग्राम पर ओपन हुई थी। बीते दिनों से गोल्ड की कीमतों में 181 रुपये की गिरावट आई है।

 

एमसीएक्स पर चांदी का ताजा भाव (Silver Price on MCX)


एमसीएक्स पर चांदी का ताजा भाव (Latest Silver Price on MCX) 2,35,000 पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमतों में बीते दिनों से 0.65 प्रतिशत की नरमी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स सिल्वर का न्यूनतम भाव 2,32,400 प्रति किलो और उच्चतम भाव 237200 प्रति किलो पर बना हुआ है। सुबह चांदी 2,33,736.00 रुपए प्रति किलो पर खुली है और बीते दिनों यह 2,33,482 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

 

कॉमेक्स पर सोने की कीमत (Comex gold rate)


कॉमेक्स पर सोने का भाव (Comex par sone ka bhav) 22.50 डॉलर ट्राय औंस की तेजी के साथ 4320.50 डॉलर ट्राय औंस पर कारोबार कर रहा है। आज 27 सितंबर को सुबह कॉमेक्स पर गोल्ड के भाव 4309.50 डॉलर प्रति औंस पर ओपन हुए है। अब तक इसका उच्चतम भाव 4351.60 डॉलर प्रति औंस और न्यूनतम भाव 4,289.20 डॅालर ट्राय औंस रहा है।

कॉमेक्स पर चांदी की कीमत (comex silver rate)


कॉमेक्स पर चांदी की कीमत (silver price on comex) 64.71 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। कॉमेक्स पर चांदी में बीते दिनों से 1.11 प्रतिशत का उछाल आया है। आज सुबह कॉमेक्स पर चांदी 64.265 डॉलर प्रति औंस पर ओपन हुई है और इसका उच्चतम भाव 65.505 डॉलर प्रति औंस और न्यूनतम भाव 63.785 डॉलर प्रति औंस रहा है। 

 

24 कैरेट गोल्ड का भाव 

24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव (24 carat gold rate) जहां 25 सितंबर को 1,53,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, आज इसका भाव गिरावट के साथ 153160 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। बीते दिनों भी इसके यही भाव चल रहे थे। 

 

22 कैरेट गोल्ड का भाव (22 carat gold price)


22 कैरेट गोल्ड का भाव (22 carat gold ke rate) 1,40,400 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। बीते दिनेां भी इसके यही भाव चल रहे थे। 25 सितंबर को इसके भाव 140550 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे थे। यानी कि दो ही दिनों में सोने की कीमतों में 150 रुपये की गिरावट आई है। 

 

18 कैरेट गोल्ड का भाव 

18 कैरेट गोल्ड की बात करें तो 25 सितंबर को इसका भाव (18 Carat Gold Rate) 1,15,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, बीते दिनों इसका भाव 114870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है और आज 27 सितंबर को सोने के यही रेट चल रहे हैं।