home page

Gold Silver Rate Hike : चांदी फिर 2.50 लाख पार, सोने में भी तेजी, आम आदमी की पहुंच से दूर

Gold Silver Rate Hike : सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तगड़ी गिरावट के बाद बुलेट ट्रेन जैसी तेजी दिखाई दी है। दोपहर में बाजार का हाल हरियाली वाला हो गया है। सोने और चांदी के दामों में तेजी से आम लागों से इसकी खरीद दूर होती जा रही है।
 | 
Gold Silver Rate Hike : चांदी फिर 2.50 लाख पार, सोने में भी तेजी, आम आदमी की पहुंच से दूर

HR Breaking News (Gold Silver Rate) सोने की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होता दिखाई दे रहा है। सुबह सोने की कीमत काफी नीचे चली गई थी, लेकिन फिर से अब तगड़ी तेजी के साथ सोने का ग्राफ ऊपर जा रहा है। चांदी भी 2.50 लाख को पार कर गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों कीमती धातुओं की कीमत काफी तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। 

 

 

एमसीएक्स पर सोने की कीमत 
 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने की कीमत पूरे 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। आज सोना गिरकर एक लाख 47000 पहुंच गया था, जिससे अब कीमत ₹3000 ज्यादा चल रही है। कल के मुकाबले भी सोना 756 रुपए अधिक पर चल रहा है। कल सोना 149244 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि आज कीमत अधिकतम 151950 रुपये तक जा चुकी है। 

कॉमेक्स पर सोने की कीमत 
 

कॉमेक्स पर भी सोने की कीमतों में सुबह के मुकाबले तेजी देखी गई है। आज कॉमेक्स पर सोना गिरकर 4805 डॉलर प्रति औंस चला गया था, जो फिलहाल 4897.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। हालांकि कल के मुकाबले अभी भी 53 डॉलर कम पर सोना ट्रेड कर रहा है। आज सोने की कीमत 5045 तक पहुंची जबकि सुबह सोना 4986 पर ओपन हुआ था। कल सोना 4950.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। 

क्या चल रही है चांदी की कीमत 
 

एमसीएक्स पर चांदी की कीमत दोपहर तक तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। सुबह बड़ी गिरावट के बाद अचानक से तेजी आई है। सुबह चांदी गिरकर 2 लाख 39000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी, जबकि अब चांदी 250125 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। चांदी की कीमत आज बढ़कर 258096 प्रति किलोग्राम तक भी पहुंच गई थी, हालांकि कल चांदी 268850 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी और सुबह चांदी 258096 पर खुली थी, जिसके बाद चांदी की कीमतों में लगातार बड़ी गिरावट देखने को मिली। कल के मुकाबले चांदी ₹30000 तक गिर गई थी, फिलहाल 18000 रुपए तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। 

कमोडिटी एक्सचेंज पर भी चांदी में गिरावट का सिलसिला 
 

सुबह के मुकाबले जरूर चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन कल के मुकाबले चांदी अभी नीचे ही ट्रेड कर रही है। फिलहाल कॉमेक्स पर 78.125 पर चांदी ट्रेड कर रही है। आज का चांदी का न्यूनतम भाव 73.415 प्रति औंस रहा है जबकि हाईएस्ट 89.87 डॉलर पर दर्ज किया गया है। आज चांदी 87.65 डॉलर पर खुली थी, जबकि कल चांदी 84 डॉलर के आसपास ओपन हुई थी।