Gold Silver Rate : तीन दिन में चांदी 68 हजार से ज्यादा महंगी, आगे ये रहेंगी कीमत
Gold Silver Price 28 January : चांदी की कीमतों ने आज इतिहास रच दिया है। आज 29 जनवरी 2026 को पहली बार चांदी 4 लाख रुपए प्रति किलो के पार जा पहुंची है। रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहे चांदी के दाम निवेशकों को खूब मुनाफा दे रहे हैं। वहीं खरीदारों की टेंशन बढ़ती जा रही है। अगर आप चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं या फिर निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसी रहेगी चांदी की चाल।
HR Breaking News - (Gold Silver Price Today)। सोने और चांदी की कीमतों ने दुनिया भर में तहलका मचा रखा है। आए दिन दोनों कीमती धातुओं के रेट रॉकेट की स्पीड से बढ़ रहे हैं। लगातार चौथे दिन सोने और चांदी (Silver rate) में तेजी दर्ज की गई है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन (IBJA Gold Silver Rate Update) के मुताबिक, आज 29 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोना 11,486 रुपए महंगा होकर 1,76,121 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं बीते 3 दिन में सोने की कीमतों में 21,811 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। इससे पहले सोने का भाव (Sone ka bhav) 23 जनवरी को 1,54,310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जिस तरह से दोनों कीमती धातुओं के रेट आए दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं और आने वाले दिनों में तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है।
68 हजार रुपये महंगी हुई चांदी -
चांदी की कीमतों में सोने से ज्यादा तेजी दर्ज की जा रही है। IBJA पर एक किलो चांदी की कीमत 27,666 रुपए महंगी होकर 3,85,933 रुपए किलोग्राम हो गई है। तीन दिन में चांदी के भाव (Silver rate hike) 68,228 रुपए प्रति किलो बढ़े हैं। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 3,17,705 रुपए किलोग्राम थी। बीते तीन में चांदी 68 हजार रुपये किलो से ज्यादा महंगी हुई है और 29 दिन में ही चांदी 1.55 लाख रुपए और सोना (Gold rate) 43 हजार रुपए महंगा हो चुका है।
देश के अलग-अलग शहरों में सोने का रेट अलग है -
IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन (Gold Loan) के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।
29 दिन में सोना 42,926 रुपये महंगा -
इस साल जनवरी के 29 दिन में सोना (Sone Ka Bhav) 42,926 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव 1,33,195 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1,76,121 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
चांदी की कीमतों की बात करें तो यह 1,55,513 रुपए महंगी हो गई है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी का रेट (Chandi ki kimat) 2,30,420 रुपये किलो था, जो अब 3,85,933 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है।
शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 148590 162090
मुंबई 148440 161940
अहमदाबाद 148490 161990
चेन्नई 148440 161940
कोलकाता 148440 161940
हैदराबाद 148440 161940
जयपुर 148590 162090
भोपाल 148490 161990
लखनऊ 148590 162090
चंडीगढ़ 148590 162090
क्सपर्ट का अनुमान इतना महंगा होगा सोना -
रिसर्च हेड डॉ रेनिशा चैनानी के मुताबिक, यदि अमेरिकी टैरिफ और मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ता है, तो सोना (Sone ka bhav) 2026 में सोने की कीमत 1,90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है।
वहीं चांदी की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट ने अलग अलग अनुमान लगाए हैं। कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि चांदी (Silver rate) इस साल अंत तक 5 लाख रुपये किलो हो सकती है वहीं कई एक्सपर्ट बता रहे हैं कि साल 2026 में चांदी 4 लाख रुपए प्रति किलो के आंकड़े के अंदर कारोबार करेगी। इसमें 2025 वाली तेजी नहीं देखने को मिलेगी।
