home page

Gold Silver Rate : 2026 के अंत तक क्या होगी सोने चांदी की कीमत, आ गया बड़ा अनुमान

Gold Silver Rate :सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हचलच चल रही है। 2025 की शुरुआत कहे या 2024 के अंत में सोने ने सुर्खियां बटौरनी शुरू कर दी थी। उसके बाद 2025 के मध्यम में चांदी का बाजार भी गर्म हो गया। तब के बाद से ही दोनों कीमती धातुओं की चर्चा तेज है, किसी के दांत खट्‌टे कराए हैं तो किसी को मालामाल कर दिया है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी के 2026 के अंत तक क्या रेट हो जाएंगे। 

 | 
Gold Silver Rate : 2026 के अंत तक क्या होगी सोने चांदी की कीमत, आ गया बड़ा अनुमान

HR Breaking News (Gold Silver Price) सोना और चांदी दोनों ही कीमती धातु है। सोने का गहनों के रूप में ज्यादा महत्व है तो चांदी गहनों और इंडस्ट्री, दोनों ही लिहाज से कीमती है। सोने और चांदी की कीमतें फिलहाल स्थिरता के दौर से गुजर रही हैं। अभी ज्यादा बड़ी हलचल कुछ दिन पहले देखने को मिली थी, जिसके बाद बाजार दो सीमित बिंदुओं के बीच घुम रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि 2026 के अंत तक सोने और चांदी की कीमत क्या होगी। 

 

 

जान लें आज के सोने के ताजा रेट


7 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 161270 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price Today) पर जा पहुंची है। वहीं मुंबई में कीमत 161120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। एक दिन पहले 6 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,100 रुपये या लगभग एक प्रतिशत घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।

कारोबारियों द्वारा लगातार दूसरे दिन की गई मुनाफासूली (Sone ka rate) के चलते ऐसा हुआ। हालांकि मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से विदेश में सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की मांग में बढ़ौतरी देखने का मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 14.70 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंची है।

चांदी की क्या चल रही है किमत


आज इसकी कीमत 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Price Today) 600 रुपये टूटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।


असामान्य परिस्थितियों के बावजूद गिरावट 


सोने और चांदी में विश्व में असामान्य परिस्थितियों के बावजूद गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि युद्ध जैसे हालात में सोने के रेट ज्यादा बढ़ते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अब गिरावट क्यों आ रही है। इसका एक कारण यह भी माना जा रहा है कि इससे इंपोर्ट एक्सपोर्ट प्रभावित हुआ है, जिससे मांग में भी कमी हो सकती है। दूसरी तरफ अभी शेयर बाजार भी ज्यादा गिरावट के दौर में नहीं है, जिसकी वजह से सोने और चांदी की तरफ इन्वेस्टर ज्यादा नहीं बढ़ रहे हैं। इसका तीसरा कारण यह हो सकता है कि पिछले दिनों सोने और चांदी ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया था। इसके बाद से नए निवेशकों की सोने और चांदी में रुचि घटी है। 


2026 के अंत तक कितनी हो सकती है सोने चांदी की कीमत 


सोने और चांदी की कीमत फिलहाल स्थिरता के दौर से गुजर रही है। फिलहाल सोना 150000 से 1 लाख 70000 के बीच ट्रेड कर रहा है। जबकि चांदी ढाई लाख के आसपास ट्रेड कर रही है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि कुछ दिन तक और ऐसे ही स्थिरता का दौर बना रहता है तो सोने और चांदी में गिरावट होने की संभावनाएं बहुत कम हो जाएंगी। 2026 के अंत तक चांदी 3 लाख को क्रॉस कर सकती है जबकि सोना 2 लाख के पार जा सकता है।